शादी का सीजन शुरू हो चुका है और जिनकी इस वेडिंग सीजन शादी होने वाली है, उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी है। वैसे तो हम महिलाएं शादी की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं, मगर कई बार हम छोटी-छोटी चीजें जो हमारे ब्राइडल गेटअप को और भी ज्यादा सुंदर बना देती हैं, उन्हें अरेंज करना भूल जाते हैं।
बालों की एक्सेसरीज भी ऐसी ही चीजों में आती है। वैसे तो बाजार में आपको ढेरों सामान मिल जाएगा, जिन्हें बालों में लगाकर आप सुंदर लुक पा सकती हैं मगर परांदे की बात कुछ और ही होती है।
अगर आप भी होने वाली ब्राइड हैं तो आपको भी अपने ब्राइडल लुक में परांदे को जरूर शामिल करना चाहिए। परांदे आपको बाजार में बहुत सारी वैरायटी में मिल जाएंगे। कुछ डिजाइंस हम आपको दिखाते हैं, जो आपके ब्राइडल लुक को बेहतरीन बना देंगे।
गोटे वाला परांदा
गोटे वाला परांदा आपको बाजार में खूब मिल जाएगा। इस तरह के परादें को आप पूरी चोटी में लपेट लें और अंत में इसे बालों में बांध लें। दिखने में यह भारी नजर आता है, मगर होता बहुत ही ज्यादा लाइट है और इससे आपके बाल भी बहुत अच्छे नजर आते हैं। आप इस तरह के परांदे को बार में सलवार कमीज के साथ भी कैरी कर सकती हैं। बाजार में आपको इस तरह के परांदे कलरफुल गोटे में मिल जाएंगे, मगर आप यदि गोल्डन परांदा लेती हैं तो यह सभी रंगों के साथ मैच कर जाएगा। बाजार में आपको 300 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में ये परांदे मिल जाएंगे।
डिजाइनर परांदा
आप ब्राइडल लहंगे से मैच करता हुआ डिजाइनर और मैचिंग परांदा भी पहन सकती हैं। आपको इसे लहंगे के अनुसार बनवाना होगा। यह परांदा कोई भी अच्छा डिजाइनर आपको बना कर दे देगा। बालों की खूबसूरती बढ़ाने में इस तरह का परांदा भी कोई कसर नहीं छोड़ता है। इस तरह के परांदे डिजाइन करवाने में आपको 500 रुपये से 1000 रुपये तक देने पड़ सकते हैं। हालांकि, आप केवल अपने लहंगे के साथ ही इस तरह के परांदे को कैरी कर सकती हैं।
शीशे वाला परांदा
आपको बाजार में शीशे वाला परांदा भी मिल जाएगा। यह थोड़ा हैवी होता है और अगर आपके बाल लाइट हैं तो इस तरह के हैवी परांदे का इस्तेमालन करें। शीरे वाले परांदे में आपको बहुत सारी वैरायटी मिल जाएगी। आप अपने परांदे से मैच करता हुए कलीरे भी डिजाइन करा सकती हैं। यह परांदे आपको 250 रुपये से लेकर 500 रुपये के अंदर तक बाजार में मिल जाएंगे।
कलरफुल बीड्स वाले परांदे
आपको बाजार में इस तरह के परांदे खूब देखने को मिल जाएंगे। अगर आप अपनी शादी में मल्टी कलर थ्रेड वाला लहंगा पहन रही हैं तो आप इस तरह के परांदे कैरी कर सकती हैं। आपको सिल्वर और गोल्डन में भी इस तरह के परांदे मिल जाएंगे। यह परांदे आपको 150 रुपये से लेकर 250 रुपये तक में आसानी से बाजार में मिल जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।