Lace Designs: नेकलाइन से लेकर स्लीव्स तक, सिंपल आउटफिट को खूबसूरत बनाएंगे ये लेस डिजाइंस, जानें कैसे करें पसंद

आउटफिट स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर ऐसे डिजाइंस को सर्च करते हैं, जो दिखने के साथ-साथ पहनने पर भी अच्छे लगें, लेकिन कई सारे कपड़े ऐसे होते हैं जो सिंपल होते हैं। इसलिए ज्यादा पहनने पर नहीं आते हैं। ऐसे में आप लेस का इस्तेमाल करके इन्हें अट्रैक्टिव बना सकती हैं, ताकि लुक अच्छा लगे। आइए बताते हैं किस तरह की लेस को आउटफिट पर लगाकर इसे अलग तरह से क्रिएट कर सकती हैं।
मल्टी कलर डिजाइन वाली लेस
आपका आउटफिट बिल्कुल सिंपल है, तो ऐसे में आप मल्टी कलर डिजाइन वाली लेस को लगा सकती हैं। इस तरह की लेस वर्क को लगा सकती हैं। इसमें आपको मल्टी कलर वाले थ्रेड और गोल्डन वर्क मिलेगा। ऐसे में ये हर कलर के साथ अच्छे से मैच होगी। इसे आप नेकलाइन और स्लीव्स से साथ खरीद सकती हैं, ताकि आउटफिट बिल्कुल चेंज हो सके। मार्केट में आपको इस तरह की लेस आसानी से मिल जाएगी।

बीड्स डिजाइन वाली लेस
अगर आपका आउटफिट ब्लैक कलर का है, तो इसके लिए आप बीड्स डिजाइन वाली लेस को लगा सकती हैं। इस तरह की लेस आउटफिट में लगने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही नेकलाइन और स्लीव्स पर लगकर आउटफिट में चार चांद लगा देंगी। इसे आपको ट्राई करना चाहिए। साथ ही इसे लगाने के बाद आउटफिट को रीयूज करना चाहिए। मार्केट में इस तरह की लेस आपको 40 से 50 रुपये मीटर के हिसाब से खरीद सकती हैं।
-1773671214354.jpg)
इसे भी पढ़ें: Lace And Tassels Designs: सिंपल Suit को दे सकती हैं न्यू टच, लगवाएं ऐसी खूबसूरत लेस और लटकन
कटवर्क डिजाइन वाली लेस
आपके कपड़े अच्छे नजर आएंगे। जब आप कटवर्क डिजाइन वाली लेस को लगाएंगी। इस तरह की लेस वर्क लगने के बाद सूट या ब्लाउज को बिल्कुल चेंज कर देती है। साथ ही इससे लुक भी अच्छा नजर आता है। आप इस तरह की लेस को नेकलाइन और स्लीव्स पर एक अलग तरह के डिजाइन को क्रिएट करने के लिए भी लगा सकती हैं, ताकि इससे आपके आउटफिट का लुक अच्छा नजर आए।

एम्ब्राइडरी वर्क वाली लेस
आप अपने सूट की नेकलाइन या ब्लाउज में लगाने के लिए एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली लेस लगा सकती हैं। इस तरह की लेस सिंपल कपड़े में जान डाल देती है। साथ ही लुक को और अट्रैक्टिव बनाती है। आपको इसे ट्राई करना चाहिए। साथ ही इसे सही मीटर में खरीदकर आउटफिट में लगानी चाहिए।

इस बार आउटफिट को नया टच देने के लिए आप इन लेस वर्क को ट्राई करें, जिससे आपका सिंपल आउटफिट अट्रैक्टिव नजर आए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Amazon, Flipkart, Myntra
- क्या घर पर प्लेन कपड़ों में लेस लगाई जा सकती है?
- जी हां, प्लेन कपड़ों में आप किसी भी डिजाइन की लेस लगा सकती हैं।
- लेस कितने रुपये मीटर के हिसाब से मिलती है?
- लेस वर्क कैसा है उसके हिसाब से इसका रेट होता है। वैसे लेस 50 रुपये मीटर के हिसाब से मिलती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।