Footwear For Women: होली के खास मौके पर पहनने के लिए यहां देखें लेटेस्ट फुटवियर, पैरों की बढ़ेगी खूबसूरती

फुटवियर न केवल आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाते हैं, बल्कि आपकी पूरी पर्सनालिटी में चार-चांद लगा देता है। ऐसे में हर महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए एक से एक फुटवियर जरूर शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप होली के खास मौके पर पहनने के लिए कम्फर्टेबल और स्टाइलिश फुटवियर ढूंढ रही हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिये कुछ लेटेस्ट फुटवियर बताएंगे। आइए जानते हैं इन फुटवियर के बारे में।
फ्लोरल एम्ब्रोइडरी टी-स्ट्रैप फ्लैट्स
अगर आप इस साल होली के मौके पर सूट के साथ पहनने के लिए फुटवियर देख रही हैं, तो आपके लिए इस तरह के फ्लोरल एम्ब्रोइडरी टी-स्ट्रैप फ्लैट्स भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ये पहनने में बेहद हल्के होते हैं और त्यौहार पर ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट के साथ पहनने के लिए बेस्ट हो सकते हैं।

टैन रंग की डिजाइनर फ्लैट सैंडल
आप इस साल होली के खास मौके पर अपने लुक को खास और अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस तरह के लेटेस्ट टैन रंग की डिजाइनर फ्लैट सैंडल भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह के फुटवियर आपके सिंपल आउटफिट को भी गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगे। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

प्रिंटेड लेदर वन टो फ्लैट्स
त्योहार पर अपने लुक को खास बनाने के लिए आप इस साल होली पर ऑउटफिट के साथ साथ कुछ लेटेस्ट फुटवियर भी शामिल कर सकती हैं। प्रिंटेड लेदर वन टो फ्लैट्स भी आपके लुक को खास और गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगे। यह आपके पैरों की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देंगे और आपके होली लुक को यादगार बना देंगे।

यह भी पढ़ें- Footwear Designs For Daily Wear: स्टाइल और कम्फर्ट के लिए बेस्ट हैं ये फुटवियर, यहां देखें कलेक्शन
मल्टीकलर मोती वाली वी शेप फ्लैट
अगर आपको होली के लिए एक परफेक्ट सैंडल या फुटवियर की तलाश है, तो अब आप इस तरह की मल्टीकलर मोती वाली वी शेप फ्लैट को शामिल कर अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं। आपको इस तरह के फुटवियर में और भी कलर देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में आप अपने आउटफिट के साथ फुटवियर का कलर मैचकर पहन सकती हैं।

वोवन डिजाइन ओपन टो फ्लैट्स
होली के त्योहार पर अगर आप भी अपने ऑफिस में होने वाले इवेंट को लेकर शॉपिंग करने वाली हैं, तो इस दिन आप सूट के साथ फुटवियर में वोवन डिजाइन ओपन टो फ्लैट्स शामिल कर अपने लुक को और बेहतर बना सकती हैं। ऐसे फुटवियर को आप बाजार में किसी शॉप पर फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Comfortable Sandals For Women: इफ्तार पार्टी में दिखना है भीड़ से हटके? इन ट्रेंडी सैंडल्स के साथ पूरा करें अपना लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/MADAM MAYA/Metro/ARKFOOT/bam bam/DIPYO
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।