Kurti Designs : समर सीजन में कर रही है पार्टी अटेंड तो स्लीवलेस कुर्ती करें स्टाइल

अगर आप समर सीजन में कुछ न्यू पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह की स्लीवलेस कुर्ती वियर कर सकती हैं।
Updated:- 2024-05-13, 19:36 IST
sleeveless kurti for summer season

गर्मियों के सीजन में अगर आप फॅमिली फंक्शन में शामिल हो रही हैं तो इस मौके पर पहनने के लिए कुर्ती बेस्ट ऑप्शन है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह के आउटफिट में जहां आप स्टाइलिश नजर आती हैं तो वहीं आप कंफर्टेबल भी रहती हैं। वहीं अगर आप समर सीजन में कोई पार्टी अटेंड कर रही हैं तो आप स्लीवलेस कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस के स्लीवलेस कुर्ती दिखाएंगे जिन्हें आप समर सीजन में होने वाली पार्टी में वियर कर सकती हैं। 

कॉटन कुर्ती

sleeveless kurti for party
 

कॉटन कुर्ती पार्टी में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। यह कुर्ती स्लीवलेस और ब्लू कलर में हैं। वहीं इस तरह की कुर्ती में जहां आप खूबसूरत लगेंगी तो वहीं आपका लुक भी रॉयल नजर आएग। इस तरह की कुर्ती के साथ आप हील्स या फिर फुटवियर में फ्लैट्स पहन सकती हैं साथ ही कुर्ती के साथ कान में सिल्वर कलर के झुमके वियर कर सकती हैं। इस स्लीवलेस कुर्ती को आप ऑनलाइन खरीद सकती हैं या फिर ऑफलाइन भी आपको ये कुर्ती कई सारे डिजाइन और कलर ऑप्शन में मिल जाएंगी और यह कुर्ती आप 700 से 800 की कीमत में खरीद सकती हैं। 

 इसे भी पढ़ें : स्टाइलिश और कूल लुक के लिए वियर करें इस तरह के आउटफिट्स

फ्लोरल प्रिंट कुर्ती 

new designs sleeveless kurti for summer season party

इन दिनों ये फ्लोरल प्रिंट कुर्ती भी काफी ट्रेंड में हैं और इस तरह की स्लीवलेस फ्लोरल प्रिंट कुर्ती भी आप पार्टी में पहन के जा सकती हैं। यह स्लीवलेस फ्लोरल प्रिंट कुर्ती कॉटन में हैं और इस फैब्रिक का कुर्ती समर सीजन में पहनने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। इस फ्लोरल प्रिंट कुर्ती के साथ फुटवियर में हील्स या जुती वियर कर सकती हैं।  वहीं इस फ्लोरल प्रिंट कुर्ती के साथ आप मिनिमल जूलरी वियर कर सकती हैं। यह फ्लोरल प्रिंट कुर्ती आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगी साथ ही ऑनलाइन भी आप इस तरह की 1000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।

जैकेट कुर्ती 

new latest designs sleeveless kurti for summer season party

अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं तो इस तरह की स्लीवलेस जैकेट कुर्ती वियर कर सकती हैं। इस तरह कुर्ती आपको रॉयल लुक देगी। यह जैकेट कुर्ती जॉर्जेट में है और इस तरह की कुर्ती के साथ आप फुटवियर में मीडियम हील्स सैंडल पहन सकती हैं साथ ही ज्वलेरी में आप झुमके और कंगन वियर कर सकती हैं। यह कुर्ती आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर 1000 तक की कीमत में मिल जाएंगी। 

इसे भी पढ़ें : बैली फैट छुपाने के लिए पहनें ये ड्रेसेस, देखें डिजाइन

अगर आपको ये आउटफिट लुक पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image credit : sukritistore, mirraw

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।