Mehndi Designs for Eid 2026: इस ईद हाथों पर लगाएं चांद वाली मेहंदी, देखें सबसे खूबसूरत डिजाइंस

Mehndi Designs For Eid 2026: इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। जब ये महीना पूरा हो जाता है तो ईद मनाई जाती है। इस साल ईद 20 या 21 को मनाई जा सकती है। ईद के लिए लड़कियां और महिलाएं बहुत पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। वे अपने लुक का खास ख्याल रखती हैं। ईद पर मेहंदी भी जरूर लगाई जाती है।
ऐसे में अगर आपके पास समय कम है और आप कुछ यूनिक डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो हम आपको चांद डिजाइन वाली मेहंदी दिखा रहे हैं। मेहंदी के ये डिजाइंस इतने खूबसूरत हैं कि आपके हाथों की शोभा तो बढ़ेगी ही, आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आइए देखते हैं मून डिजाइन वाली मेहंदी के ऑप्शंस-
फूल वाला चांद डिजाइन
-1774006029513.jpg)
अगर आपको मेहंदी में फूलों का डिजाइन पसंद है तो ये बहुत ही खूबसूरत डिजाइन है। इसमें आपको फूलों और पत्तियों से चांद बनाकर शेप देना होगा। ईद के लिए यह डिजाइन सबसे बेस्ट है।
Image Credit- Pinterest/Iffat Sultana
चांद वाली डार्क मेहंदी
-1773972881979.jpg)
Eid पर आप इस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं। ये दिखने में भले ही सिंंपल लग रही हो, लेकिन जब ये हाथों में रचेगी तो रंग बहुत ही गहरा आएगा। इसमें हाथों के बीच में बना आधा चांद और उंगलियों पर छोटे-छोटे चांद के डिजाइन इसे एकदम अनोखा और ट्रेंडी लुक दे रहे हैं।
Image Credit- Pinterest/The.Noor
हाफ मून वाली पाम मेहंदी
-1773823209747.jpg)
अगर आपको मेहंदी के सिपंल डिजाइन ही पसंद हैं तो आप इस डिजाइन में चांद वाली मेहंदी लगा सकती हैं। इसे लगाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। इसमें चांद के साथ बने छोटे-छोटे फूल इस डिजाइन की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।
Image Credit- Pinterest/BeautyIsDangerous
हाफ मून पाम मेहंदी

ईद के लिए हाथों के बीचों-बीच लगा ये आधे चांद वाली मेहंदी आपको बहुत ही प्यारा लुक देगा। हथेली के खाली हिस्से पर बना ये डिजाइन काफी उभर कर सामने आया है। इसके साथ उंगलियों पर बनी बारीक पत्तियां अगर आप अपने हाथों पर बनाएंगी तो आपको एक खूबसूरत लुक मिलेगा।
Image Credit- Pinterest/AQ.
यह भी पढ़ें- Moon Necklace For Eid 2026: इस ईद ट्राई करें चांद शेप वाले ये खूबसूरत नेकलेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
डबल हाफ मून विथ फ्लोरल मेहंदी
-1773810472543.jpg)
अगर आप ईद पर कुछ यूनिक डिजाइन वाली मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये दो चांद और फूलों वाला डिजाइन बहुत ही स्पेशल है। हथेली के एक तरफ बने दो आधे चांद और उनके साथ बने फूलों के बेल हाथों को एक नया और ट्रेंडी लुक देंगे। जैसे कि फोटो में बना हुआ है, वैसे ही आप कलाई पर बारीक बॉर्डर भी बना सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/alfisha
चांद और लालटेन वाली ईद मेहंदी
-1773810482462.jpg)
ईद के मौके के लिए ये चांद और लालटेन वाला डिजाइन बहुत ही प्यारा लग रहा है। इसमें जैसा कि आप देख रही हैं कि हाथ के बीच बना चांद, टिमटिमाते तारे और लटकती हुई लालटेन इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। बाकी के हाथ पर भरा हुआ बारीक डिजाइन भी बहुत खूबसूरत लुक देगा।
Image Credit- Pinterest/mehendi artist
यह भी पढ़ें- ईद के मौके पर हाथों पर लगाएं गुलाब जाल वर्क मेहंदी डिजाइन
बीच हथेली चांद मेहंदी
-1773810492195.jpg)
अगर आपकी नई नई शादी हुई है और आप कोई भरा-भरा मेहंदी का डिजाइन देख रही हैं तो ईद के लिए ये डिजाइन बहुत ही सुंदर लगेगा। इसमें हाथों के बीचों-बीच एक प्यारा सा चांद बना है। हथेली और उंगलियों पर की गई बारीक कारीगरी इस चांद को और भी खूबसूरत बना रहे हैं।
Image Credit- Pinterest
सिंपल चांद और बेल डिजाइन वाली मेहंदी
-1773810500598.jpg)
हाथों पर बना चांद वाला डिजाइन बहुत ही सुंदर लग रहा है। खास बात तो ये है कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसमें चांद के साथ उंगलियों तक जाती हुई फूलों की बेल बनाई गई है। अगर आपको कम समय में एक स्टाइलिश लुक चाहिए, तो ईद के लिए ये डिजाइन सबसे बेस्ट है।
Image Credit- Pinterest
सिपंल चांद वाली मेहंदी
-1773830642036.jpg)
अगर आपके पास समय की कमी है तो आपके लिए चांद वाली ये मेहंदी डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेगी। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और आपके पूरे हाथ भरे-भरे दिखेंगे। इसमें हाथों के बीचों-बीच एक प्यारा सा चांद बना है। वहीं कलाई पर फूलों का डिजाइन बनाया गया है। इस मेहंदी की खासियत इसकी उंगलियों पर भरी मेहंदी के बीच बना चांद है।
Image Credit- Pinterest/Arham
यह भी पढ़ें- Arabic Mehndi Designs: हाथों पर सजाएं ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन, रिश्तेदार भी करेंगे तारीफ
सिंंपल मून डिजाइन
-1773893485071.jpg)
अगर आप काम में ज्यादा व्यस्त हैं और आपको समय नहीं मिल पा रहा है तो आप ये सिंंपल मून डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। इसे लगाने में आपको बस पांच मिनट का समय लगेगा। ये दिखने में भी बुहत एलिगेंट लग रहा है।
Image Credit- Pinterest/chubby_cheeks_
सिंपल चांद और बेल डिजाइन वाली मेहंदी

ईद के लिए ये चांद वाला डिजाइन बहुत ही सुंदर लग रहा है। इसे लगाना भी बहुत आसान है। जैसा कि आप देख रही हैं कि इसमें एक चांद के साथ उंगलियों तक जाती हुई फूलों की बेल बनाई गई है। अगर आपको कम समय में एक स्टाइलिश लुक चाहिए, तो ये डिजाइन सबसे बेस्ट है।
Image Credit- Pinterest/mehendi artist
चांद वाली बेल
-1773994272496.jpg)
अगर आपको बेल डिजाइन वाली मेहंदी पसंद है तो ये चांद डिजाइन वाली बेल लगा सकती हैं। इसमें चांद और तारे का जबरदस्त कॉम्बिनेशन दिखाया गया है। साथ ही उंगलियों पर बनी डिजाइन इसकी खूबसूरती बढ़ा रही है।
Image Credit- Pinterest/Gina Marie
चांद और सितारों वाली मेहंदी
-1773999462580.jpg)
ईद के लिए ये डिजाइन भी बेस्ट रहेगा। जैसा कि आप देख रही हैं कि हाथ पर बना ये चांद और तारों का डिजाइन बहुत ही यूनिक लग रहा है। इसमें बना फूलों का डिजाइन मेहंदी की खूबसूरती को बढ़ा रहा है। अगर आप इसे ईद पर लगाती हैं तो आपको मॉडर्न लुक मिलेगा।
Image Credit- Pinterest/Anastasia
तो अगर आप भी ईद पर कुछ यूनिक डिजाइन वाली मेहंदी लगाना चाहती हैं तो हमने आपको चांद वाली मेहंदी दिखाई है। ये आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
All Image Credit- Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।