Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:42 PM IST

पार्टी में नजर आना चाहती हैं सबसे अलग, तो स्टाइल करें ये को-ऑर्ड सेट

पार्टी में सबसे अलग नजर आने के लिए आप इस तरह के को-ऑर्ड सेट ट्राई कर सकती हैं। ये को-ऑर्ड सेट आपके लुक को स्टाइलिश टच देने के काम करेगा।
Updated:- 2025-06-10, 19:35 IST
 co-ord set designs

हर महिला को पार्टी में जाना पसंद होता है और पार्टी में सुंदर नजर आने के लिए महिलाएं सबसे पहले बेस्ट आउटफिट सर्च करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो सबसे बीच सुंदर नजर आना चाहती हैं।  वहीं अगर आप पार्टी में जाने के दौरान कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं, तो आप को-ऑर्ड सेट को ट्राई करें। को ऑर्ड सेट पार्टी में पहनने के बाद आप अच्छी लगती हैं और इसमें आपका लुक सबसे अलग भी नजर आता है। हम आपको कुछ को ऑर्ड सेट दिखा रहे हैं जो पार्टी में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

पार्टी में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये को-ऑर्ड सेट

पार्टी में भीड़ से अलग नजर आने के लिए हम आपको 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाले को-ऑर्ड सेट दिखा रहे हैं। यह को-ऑर्ड सेट बेहद ही खूबसूरत डिजाइन में है और यह को-ऑर्ड सेट आपको सस्ते कीमत में मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- अट्रैक्टिव लुक चाहिए? तो, ट्राई करें ये 3 लेटेस्ट को-ऑर्ड सेट्स

फ्लोरल जैकेट को-ऑर्ड सेट

अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं, तो इसके लिए आप ये फ्लोरल जैकेट को-ऑर्ड सेट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के फ्लोरल को-ऑर्ड सेट आपको कई सारे डिजाइन में मिल जाएंगे। इसके अलावा ये को-ऑर्ड सेट सिंपल डिजाइन ऑप्शन के साथ भी आपको मिल जाएगा। इस आउटफिट में आपका लुक अच्छा नजर आएगा और इसे आप 1 हज़ार से 2 हज़ार रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

coord set (6)

इस को-ऑर्ड सेट में अपने लुक को कम्पलीट करने के लिये आप लॉन्ग इयरिंग्स स्टाइल कर सकती हैं।

एम्ब्रॉयडरी वर्क को-ऑर्ड सेट

स्टाइलिश लुक क्रिएट करने के लिए आप इस तरह के एम्ब्रायडरी वर्क को-ऑर्ड सेट स्टाइल कर सकती हैं। जो कॉलर डिजाइन और लॉन्ग स्लीव्स में आता है। इस तरह के को-ऑर्ड सेट को स्टाइल करने के बाद लुक अच्छा लगता है साथ ही, आप सबसे अलग भी नजर आती हैं। यह को-ऑर्ड सेट आप ऑनलाइन ले सकती हैं और ऑफलाइन भी आपको ये को-ऑर्ड सेट सस्ते कीमत में मिल सकता है।

coord set (7)

इस को-ऑर्ड सेट के साथ हाथों में कंगन वियर कर सकती हैं और बन हेयर स्टाइल आपके लुक को स्टाइलिश टच देने का काम करेगा।

सीक्वेंस वर्क को-ऑर्ड सेट

अगर आप ऑफिस की किसी पार्टी में जा रही हैं और कुछ न्यू लुक चाहती हैं, तो आप सीक्वेंस वर्क को-ऑर्ड सेट वियर कर सकती हैं। यह सीक्वेंस वर्क को-ऑर्ड सेट पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं साथ ही, इसमें आपका लुक भी सबसे अलग नजर आता है।

coord set (8)

इस तरह के सीक्वेंस वर्क को-ऑर्ड सेट आपको आसानी से बाजार में 2 हज़ार से कम कीमत में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- ऑफिस में लगना चाहती हैं बेस्ट तो, स्टाइल करें 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाले को-ऑर्ड सेट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: lakshita, peachmode, netose

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।