Bangle Designs For Holi Party: ट्रेडिशनल आउटफिट्स पर खूब जचेंगी ये चूड़ियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Trendy Bangle Designs For Holi 2026: होली का त्योहार आ चुका है। सभी घरों में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। ये वो मौका होता है जब लोग एक दूसरे के साथ रंग खेलते हैं, साथ ही सारे गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। होली में रंग खेलने के लिए तो हम कुछ भी पहन लेते हैं, लेकिन जब शाम को लोग होली पार्टी में जाते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि क्या पहना जाए?
कुछ वेस्टर्न ड्रेसेज पहनते हैं, तो कुछ इंडो वेस्टर्न या ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनकर अपनी खूबसूरती निखारते हैं। ऐसे में अगर आप हाेली की पार्टी में ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहन रही हैं, तो हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां दिखा रहे हैं, जिससे आपका लुक पूरा हो जाएगा। आइए देखते हैं-
गोल्ड प्लेटेड स्टोन वाली चूड़ियां (Gold Plated Stone Studded Bangles)

ये चूड़ियां किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ खूब अच्छी लगती हैं। आप इस तरह की चूड़ियां खरीद सकती हैं। गाेल्डन कलर की इस चूड़ी में रेड और ग्रीन स्टोन का काम किया गया है। होली पार्टी या किसी भी फेस्टिवल पर भी आप इसे पहन सकती हैं।
Image Credit- Estele
यह भी पढ़ें- Pearl Hair Clip Designs: हर हेयरस्टाइल में चार चांद लगा देंगे ये खूबसूरत मोती वाले क्लिप्स, देखें डिजाइंस
डायमंड लुक वाली चूड़ियां (Sparkling Diamond Look Bangles)
-1772434733118.jpg)
ये चूड़ियां होली की पार्टी के लिए एकदम बेस्ट रहेंगी। इनका डिजाइन भी एकदम मॉडर्न है, जो किसी भी पार्टी या फंक्शन में आपके हाथों को एक शानदार और रॉयल लुक देगा। ये साड़ियों या सूट के साथ बहुत ही प्यारी लगेंगी।
Image Credit- Estele
यह भी पढ़ें- Hairstyles for Chubby Face: चबी गर्ल्स पर खूब अच्छे लगेंगे ये हेयरस्टाइल्स, दिखेंगी सबसे स्लिम
झुमकी वाली चूड़ियां (Hanging Bell Bangles)
-1772434742695.jpg)
ये चूड़ियां ताे आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। ये अपने अनोखे डिजाइन के लिए खूब पसंद की जा रही है। इनकी खास बात इनमें लगी छोटी-छोटी लटकती हुई घंटियां हैं। जब आप इसे पहनकर चलेंगी या कुछ काम करेंगी तो प्यारी सी खनखन की आवाज आएगी। ये ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ बहुत ही खूबसूरत लगेगी।
Image Credit- myntra
यह भी पढ़ें- Hairstyle: गोल चेहरे पर ट्राई करें ये हेयरस्टाइल, मिलेगा परफेक्ट लुक
मोतियों वाली चूड़ियां (Elegant Pearl Bangles)
-1772434751094.jpg)
माेतियों वाली चूड़ियां तो हमेशा से पसंद की जाती रही हैं। ये जो चूड़ी आप देख रही हैं, इसमें छोटे-छोटे सफेद मोतियों की सजावट की गई है। ये किसी भी ट्रेडिशनल ड्रेस या साड़ी के साथ आप पहन सकती हैं।
Image Credit- myntra
यह भी पढ़ें- Pearl Bracelet Designs: होली पर आउटफिट के साथ शामिल करें पर्ल ब्रेसलेट, देखें एक से एक लेटेस्ट डिजाइंस
एंटीक ओपनएबल कंगन (Antique Openable Kangan)
-1772434763676.jpg)
ये कंगन अपने यूनिक और एंटीक डिजाइन के लिए खूब पसंद की जाती हैं। इनका खुला हुआ स्टाइल और दोनों सिरों पर लगे हुए रेड और ग्रीन कलर के पत्थरों के छोटे गोल शेप में डिजाइन इन्हें शानदार लुक देंगे। आप इसे किसी भी एथनिक ऑउटफिट के साथ पहन सकती हैं। इससे आपके हाथों को खूबसूरत लुक मिलेगा।
Image Credit- Luxurion World
यह भी पढ़ें- Temple Jewellery Designs: टेंड में हैं ये टेंपल ज्वेलरी डिजाइंस, सिल्क साड़ी के साथ पेयर कर पाएं गॉर्जियस लुक
तो अगर आप भी होली पार्टी के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने का सोच रही हैं तो ये चूड़ियां ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Nykaa/Indiamart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।