Bajuband Designs for Women: साड़ी के साथ पहनें ये मोतियों और कुंदन वाले बाजूबंद, यहां देखें एक से एक डिजाइंस

अधिकतर भारतीय महिलाएं किसी भी खास फंक्शन या त्योहार के दौरान अपने लुक को स्टाइलिश और परफेक्ट बनाने के लिए एक से एक खूबसूरत साड़ी या आउटफिट के साथ ज्वेलरी पहनना भी पसंद करती हैं। अगर आपको भी ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले बाजूबंद शामिल कर सकती हैं।
स्टोन वर्क लटकन डिजाइन बाजूबंद
आपके लिए इस तरह का खूबसूरत और नए डिजाइन वाला बाजूबंद भी बेस्ट हो सकता है। इसे आप साड़ी के साथ शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। यह आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाने में मदद करेगा।

मैरून स्टोन वर्क गोल्ड प्लेटेड बाजूबंद
ऐसे बाजूबंद आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपके पूरे वेडिंग लुक को स्टाइलिश टच देंगे। यह आपको नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप पर मिल जाएगा या आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी इसे खरीद सकती हैं।

रेड स्टोन पीकॉक मोटिफ बाजूबंद
अगर आपको ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक खूबसूरत ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट डिजाइन वाला रेड स्टोन पीकॉक मोटिफ बाजूबंद परफेक्ट हो सकता है। ऐसे बाजूबंद के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। यह आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं।

डायमंड एंड पर्ल वेंकी डिजाइन बाजूबंद
अगर आपके घर पर किसी की शादी है या आप किसी खास परिचित के यहां शादी में जाने वाली हैं, तो अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप साड़ी या लहंगे के साथ इस तरह के डायमंड एंड पर्ल वेंकी डिजाइन बाजूबंद को भी शामिल कर सकती हैं।

एंटीक टेम्पल डिजाइन बाजूबंद
यही नहीं इस तरह का एंटीक टेम्पल डिजाइन बाजूबंद भी आपके लिए परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप पर भी आपको ऐसा बाजूबंद मिल जाएगा। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें- सावन के महीने में इस तरह के Bajubandh Designs आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, पड़ोसन भी करेगी तारीफ
ग्रीन स्टोन स्माल डैंगलिंग बाजूबंद
आप चाहें, तो इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला ग्रीन स्टोन स्माल डैंगलिंग बाजूबंद भी आपके लिए परफेक्ट हो सकता है, जो आपको रॉयल लुक देने के साथ-साथ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। इसे आप नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं। ऐसे बाजूबंद के डिजाइन ट्रेडीशनल आउटफिट के लिए बेस्ट हो सकते हैं।

फ्लोरल मैट चेन बाजूबंद
अगर आपको बाजूबंद पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक खूबसूरत फ्लोरल मैट चेन बाजूबंद शामिल करती हैं, तो अपने कलेक्शन में इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले बाजूबंद को भी आप शामिल कर सकती हैं। इसमें लगे मोती वर्क आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे और पूरे इवेंट लुक को भी बेहतर बना देंगे।

यह भी पढ़ें- खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे मोर पैटर्न बाजूबंद, देखें एक से एक डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/arul bala/violetandpurple/Varshika/Umesh G Acharya/Mahithakoppula
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।