Fashion Trend: प्रियंका चोपड़ा और निक के इन 6 पार्टी लुक्स से लें इन्सपिरेशन

जहां प्रियंका चोपड़ा की बात होती है वहां उनके फैशन और पार्टी की बात होना लाज़मी है। हाल ही में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक पार्टी का हिस्सा बने थे। ये पार्टी थी निक के भाई जो जोनस की जन्मदिन पार्टी। इसमें निक और प्रियंका को बॉन्ड थीम में सजकर जाना था। बस इस पार्टी का हिस्सा निक और प्रियंका बहुत ही स्टाइल से बने और हमेशा की तरह ट्रेंड होने लगे। इस पार्टी में दोनों ने ब्लैक में ट्यूनिंग की थी।
चाहें पार्टी कोई भी हो, निक और प्रियंका दोनों ही अपने स्टाइल से लोगों को लुभा ही लेते हैं। त्योहारों और पार्टियों का सीजन आने वाला है और अगर आप भी प्रियंका के स्टाइल से कुछ इन्सपिरेशन लेना चाहती हैं तो कुछ लेटेस्ट और कुछ पुराने पार्टी लुक्स देख सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा के इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही लुक्स काफी लुभा सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल स्टेटमेंट तो वैसे भी मश्हूर है। तो एक बार इन लुक्स पर नजर डालें।
इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के टॉप 10 ब्यूटी और मेकअप सीक्रेट्स जानिए
वेस्टर्न लुक के लिए इंस्पिरेशन चाहिए तो-
1. फुल ब्लैक और रेड लिपस्टिक-
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने खुद तो फुल ब्लैक लुक को बिलकुल जेम्स बॉन्ड की तरह पूरा किया। आप भी इस तरह का लुक अपने पार्टनर के साथ अपना सकती हैं। हां, प्रियंका की ड्रेस शायद आप न पहन पाएं, लेकिन फुल ब्लैक लुक, सिल्वर इयररिंग्स और रेड लिपस्टिक के साथ हमेशा ही परफेक्ट हो सकता है। ये लुक किसी भी पार्टी के लिए अपनाया जा सकता है। क्लासिक बॉन्ड गर्ल बनना वाकई काफी ग्लैमरस लुक देगा।

2. मैक्सी ड्रेस और जम्पर वाला लुक-
अगर आपको और आपके पार्टनर को किसी कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहिए तो प्रियंका और निक के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। मैक्सी ड्रेस वाला ये लुक इसलिए बेहतरीन है क्योंकि निक और प्रियंका दोनों ही ऐसे कपड़ों में हैं जो डे पार्टी और नाइट पार्टी दोनों में ही जा सकते हैं। मैक्सी ड्रेस आजकर ट्रेंड में भी है। पैरिस में डियॉर के एक इवेंट में इस लुक में गए थे।

3. रेड ड्रेस और कैजुअल शर्ट-
प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे लुक याद है आपको? किस खूबसूरती से प्रियंका चोपड़ा ने सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ अपनी ग्लैमरस बर्थडे ड्रेस पहन कर ये दिखाया था कि वेस्टर्न ड्रेस के साथ ही सिंदूर और मंगलसूत्र का कॉम्बिनेशन भी पहन सकते हैं। इसमें निक जोनस बेहद साधारण से कपड़ों में थे।

इंडियन पार्टी लुक के लिए इंस्पिरेशन चाहिए तो-
1. पेस्टल कलर साड़ी और डीप नेक ब्लाउज-
जहां साड़ी और ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन की बात आती है वहां भी प्रियंका चोपड़ा एकदम बेहतरीन लुक में सामने आती हैं। जो और सोफी टर्नर की शादी के समय प्रियंका चोपड़ा ने ऐसी ही ट्रेंडी पेस्टल रंग की साड़ी पहनी थी और उनका पूरा लुक उसी के आधार पर था। प्रियंका चोपड़ा का ये लुक लोगों को काफी पसंद आया था।

इसे जरूर पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने नए अंदाज में लिखी सफलता की कहानी
2. लाल साड़ी और टक्सीडो-
भले ही ये तस्वीर थोड़ी पुरानी है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा और निक का ये लुक भी काफी लुभावना था। प्रियंका की रेड साड़ी सभी त्योहारों या शादियों के लिए परफेक्ट हो सकती है। लाल शिफॉन साड़ी का फैशन कभी नहीं जाता और इसलिए इसे आप सदाबहार लुक कह सकते हैं।

3. हेवी एम्ब्राइडरी वाला सूट-
प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी को 19 अगस्त को 1 साल पूरा हो गया।
View this post on Instagram
प्रियंका ने अपनी रोका सेरेमनी में हेवी एम्ब्रॉइडरी वाला सलवार सूट पहना था और किसी त्योहार या ट्रेडिश्नल फंक्शन के लिए ये बिलकुल परफेक्ट लुक हो सकता है। निक जोनस ने भी इस सेरेमनी में कुर्ता पैजामा पहना था और इस तरह का लुक आप और आपका पार्टनर ले सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।