साड़ी और सूट के साथ महिलाएं कई सारे मौकों पर कुर्ती स्टाइल करना पसंद करती हैं। लेकिन, कुर्ती में आपका लुक तभी खूबसूरत नजर आता है, जब ये सही पैटर्न और डिजाइन में हो। बाजार में आपको कुर्ती कई सारे कलर और डिजाइंस ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी। लेकिन, अगर आप कुर्ती में स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो, आप इस आर्टिकल में दिखाई गई कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं, यह कुर्ती आप ऑफिस या कहीं घूमने साथ ही, किसी पूजा के दौरान भी स्टाइल कर सकती हैं।
5 लेटेस्ट डिजाइंस कॉटन कुर्तियां
इस आर्टिकल में 5 लेटेस्ट डिजाइंस वाली कॉटन कुर्तियां दिखा रहे हैं। इस तरह की कॉटन कुर्तियां न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस तरह की कुर्ती आप जींस, पेंट स्टाइल सलवार साथ ही प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
फ्लोरल कॉटन कुर्ती
फ्लोरल प्रिंट कुर्ती स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस कुर्ती में आपका लुक खूबसूरत भी नजर आता है। वहीं अगर आप फ्लोरल प्रिंट में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो, आप इस तरह की 3/4 स्लीव्स वाली कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्ती आपको कई सारे कलर ऑप्शन में मिल जाएंगी और इस कुर्ती में आप बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगी।
स्लिट कट कॉटन कुर्ती
अगर आप सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं तो, आप इस तरह की प्रिंटेड स्लिट कट कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत और अलग नजर आएगा। इस तरह की कुर्ती आप जींस या फिर व्हाइट प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Chikankari Short Kurti:चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती आपके ऑफिस लुक को बना देगी गॉर्जियस, दिखेंगी खूबसूरत
गोटा पट्टी कॉटन कुर्ती
स्टाइलिश लुक के लिए आप इस तरह की गोटा पट्टी कॉटन कुर्ती का चुनाव करती हैं। इस कुर्ती में गोटा पट्टी डिटेल वर्क किया हुआ है साथ ही, डार्क कलर में है। इस तरह की कुर्ती आप ऑफिस या कहीं जाने के दौरान स्टाइल कर सकती हैं।
राउंड नेक डिजाइन कॉटन कुर्ती
अगर अप लाइट कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो, आप इस तरह की कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस कुर्ती में बेहद ही खूबसूरत प्रिंट करके डिजाइन बनाया गया है और इस तरह की कुर्ती कई सारे खास मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं।
लॉन्ग कॉटन कुर्ती
अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं साथ ही, ये भी चाहती हैं कि आप खूबसूरत नजर आए तो, आप इस तरह की लॉन्ग कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आप पूजा या कहीं मंदिर जाने के दौरान वियर कर सकती हैं। वहीं इस तरह की कुर्ती में आपको कई सारे डिजाइन और कलर ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें-Yellow Kurti Designs: Thursday के दिन स्टाइल करें ये 4 तरह की येलो कुर्ती, देखें सबसे अलग डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- myntra, limeroad, libas, meesho
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों