Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:34 AM IST

Kurta Designs: 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाले कुर्ता सेट जो शादी के फंक्शन में आपके लुक को बनाएंगे स्टाइलिश

शादी के फंक्शन में रॉयल लुक पाने के लिए आप इस तरह का कुर्ता स्टाइल कर सकती हैं और इस कुर्ता में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत और अलग नजर आएगा।
Updated:- 2025-04-28, 18:35 IST
 kurta designs

शादी के फंक्शन में महिलाएं खूबसूरत नजर आना चाहती हैं और इसके लिए वो बेस्ट आउटफिट का चुनाव करती हैं। वहीं, अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं साथ ही, ये भी चाहती हैं कि आपका लुक रॉयल नजर आए तो, आप इस तरह के कुर्ता सेट स्टाइल कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाले कुर्ता सेट दिखा रहे हैं और इस तरह के कुर्ता रॉयल और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इसमें आपका लुक खूबसूरत भी नजर आएगा।

जरी वर्क कुर्ता

kurta designs (3)

शादी के फंक्शन में शामिल होने के दौरान आप रॉयल लुक पाने के लिए इस तरह का जरी वर्क कुर्ता स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्ता पर्पल कलर साथ ही, इसमें बेहद ही खूबसूरत जरी वर्क किया हुआ है। इस तरह का जरी वर्क कुर्ता आप ऑनलाइन ले सकती हैं साथ ही, ऑफलाइन भी आपको ये कुर्ता 1,000 रुपये की कीमत में मिल सकता है।

इस कुर्ते के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं और फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- समर में स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक के लिए वियर करें ये लाइट शेड वाले कुर्ता सेट

एम्ब्रायडरी वर्क कुर्ती

kurta designs (4)

भीड़ से अलग नजर आने साथ ही, स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह का कुर्ता स्टाइल कर सकती हैं। इस कुर्ता में एम्ब्रॉयडरी की गई है साथ ही, ये वी-नेक डिजाइन और लॉन्ग पैटर्न में है। इस तरह का कुर्ता आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से 2,000 से 3,000 रुपये की कीमत मने खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

इस कुर्ते के साथ स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप मिरर वर्क ज्वेलरी का चुनाव कर सकती हैं।

चंदेरी सिल्क कुर्ता

kurta designs (5)

स्टाइलिश और न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह के चंदेरी सिल्क कुर्ता भी स्टाइल कर सकती हैं। इस चंदेरी सिल्क कुर्ता में बेहद ही खूबसूरत वर्क किया है साथ ही, इसके साथ जो दुप्पटा है नेट में है। इस तरह का कुर्ता आपके लुक को न्यू टच देने का काम करेगा और इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से 2,000 रुपये की कीमत में ले सकती हैं।

इस चंदेरी सिल्क कुर्ता के साथ आप सिंपल ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- देसी लुक को बनाएं और भी खास, स्टाइल करें ये खूबसूरत डिजाइंस वाली सलवार-कुर्ती

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit:gillori, myntra, manyavar, koskii

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।