कियारा आडवाणी की एक्टिंग को तो हम सभी पसंद करते हैं। लेकिन जब उनके लुक्स की बात आती है, तो इसके लिए हम सबसे पहले उनके इंस्टाग्राम को सर्च करते हैं। वहां पर मौजूद तस्वीरों को देखते हैं, ताकि लुक्स का आइडिया ले सके। ऐसा इसलिए क्योंकि इनके लुक्स भी काफी खास होते हैं, जिसे आप भी किसी भी खास इवेंट या फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं। चलिए आपको भी दिखाते हैं कियारा आडवाणी के कुछ खास लुक्स, जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगी।
कियारा आडवाणी का रेड ड्रेस लुक
View this post on Instagram
कियारा आडवाणी के आजकल वेस्टर्न आउटफिट लुक काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आपको भी इनके लुक्स पसंद है, तो इसके लिए इस ड्रेस से आइडिया ले सकती हैं। इसमें उन्होंने स्कर्ट और कोट स्टाइल किया है। जिसे रेड कलर और रोज फ्लावर डिजाइन में बनाया गया है। इसके साथ रेड हील्स और मेकअप लुक भी रेड टोन में किया है। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी किसी खास इवेंट या पार्टी में इस तरह के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आप अच्छी नजर आएंगी।
फिश कट साड़ी स्टाइल
अगर आपको इंडियन लुक में स्टाइलिश लगना है, तो ऐसे में आप फिश कट साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। फिश कट डिजाइन में साड़ी काफी अच्छी लगेगी। साथ ही, आपको डिजाइन भी काफी ट्रेंडी मिल जाएंगे। आप कलर अपनी स्किन टोन के हिसाब से खरीदकर वियर कर सकती हैं। इससे आप अच्छी नजर आएंगी। इसके साथ कियारा जैसी ज्वेलरी और मेकअप लुक को क्रिएट करें। साथ में हेयर स्टाइल को थोड़ा बाउंसी करें। इससे आपका पूरा लुक अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Kiara Advani Suit Look: सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं कियारा आडवाणी, ऐसे करें लुक रीक्रिए
कियारा का गाउन ड्रेस लुक
View this post on Instagram
सुंदर दिखने के लिए आप कियारा जैसे रोज फ्लावर गाउन ड्रेस को वियर कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस पार्टी में पहनने के बाद बेहद खूबसूरत नजर आती है। इसमें पूरे गाउन पर छोटे से लेकर बड़े हर तरह के फ्लावर का डिजाइन बना हुआ है। इसके साथ उन्होंने ऑक्सीडाइज्ड और गोल्डन डिजाइन वाली ज्वेलरी वियर की है। साथ में मेकअप लुक सिंपल रखा है। आप भी ऐसे ही, लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Kiara Advani Traditional Looks: कियारा आडवाणी के इन लुक्स को शादी से लेकर त्योहारों पर किया जा सकता है स्टाइल, देखें तस्वीरें
इस बार ट्राई करें कियारा आडवाणी के ये लुक्स। इससे आप अच्छी नजर आएंगी। साथ ही, आपका लुक ही अट्रैक्टिव दिखाई देगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Kiara Advani/ Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों