‘कसौटी जिंदगी की’ पार्ट-2 की कोमोलिका के ब्लाउज डिजाइंस अपनी वॉर्डरोब में करें शामिल

 ‘कसौटी जिंदगी की’ पार्ट-2 की कोमोलिका यानि हिना के ब्लाउज डिजाइन आपको भी दीवाना बना देंगे। आप भी इन्‍हें अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। 
Updated:- 2019-07-09, 12:05 IST
Kasauti zindagi kya part two komolika blouse design reveal by ekta kapoor

टीवी सीरियल क्वीन एकता कपूर का फेमस सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ का भाग-2 टीवी पर जल्द ही शुरू होने वाला है। इस सीरियल का प्रमोशन भी शुरू हो चुका है। एकता कपूर ‘कसौटी जिंदगी की’ पार्ट-2 को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं। एकता ने अपने नए शो का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है और टीवी पर इसके प्रोमो भी आना शुरू हो चुके हैं। मगर, हालही में गणेश चतुर्थी के दिन एकता कपूर ने ‘कसौटी जिंदगी की’ पार्ट-2 की कोमोलिका के ब्लाउज डिजाइन रिवील किए हैं। एकता ने कोमोलिका के ब्लाउज डिजाइंस को अपनी इंस्टास्टोरी में डाला है। 

Kasauti zindagi kya part two komolika blouse design reveal by ekta kapoor

कैसे हैं कोमालिका के ब्लाउज 

अगर आपने ‘कसौटी जिंदगी की’ पार्ट-1 देखा होगा तो आप को यह बात अच्छी तरह पता होगी कि सीरियल के पिछले भाग में कोमोलिका को बेहद स्टाइलिश और फैशनेबल दिखाया गया था। ‘कसौटी जिंदगी की’ पार्ट-2 में भी कोमोलिका को बेहद स्टाइलिश दिखाए जाने की तैयारी की जा चुकी है। एकता ने कोमोलिका के आउटफिट्स के कुछ डिजाइन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। एकता ने जो डिजाइन शेयर किए है उसमें कोमोलिका की ड्रेस बेहद एथनिक दिख रही हैं। पिछली बार भी कोमोलिका को स्टाइलिश शाड़ी और ब्लाउज में दिखाया गया था और इस बार भी एकता ने कोमोलिका को स्टाइलिश लुक देने की पूरी तैयारी कर ली है। इस बार कोमोलिका शॉर्ट चोली, लहंगा और दुपट्टे में नजर आएंगी। एकता ने कोमोलिका के कई ब्लाउज डिजाइन भी शेयर किए हैं। तस्वीरों में मिरर वर्क वाले और गॉड डिजाइन वाले कई ब्लाउज नजर आ रहे हैं। 

Kasauti zindagi kya part two komolika blouse design reveal by ekta kapoor

कौन होगी कॉमोलिका 

जब से एकता ने ‘कसौटी जिंदगी की’ पार्ट-2 के दोबारा शुरू होने की घोषणा की है तब से लोग यही कयास लगा रहे हैं कि सीरियल में कोमोलिका की भूमिका में एक्ट्रेस हिना खान नजर आएंगी। मगर हिना खान और एकता कपूर दोनों ने ही इस बारे में चुप्पी साध रखी है। वैसे बिग बॉस सीजन 11 में पार्टिसिपेट करने के बाद हिना खान की जो इमेज बनी है वह कोमोलिका से कम नहीं है। अगर उन्हें यह रोल दिया भी जाता है तो वह इसे बखूबी निभाएंगी यह हमें उम्मीद हैं। साथ ही हिना खान बेहद स्टाइलिश भी हैं। उनका फैशन सैंस कमाल का है और अगर उन्हें कोमोलिका रोल मिल जाता है तो वह कोमोलिका के स्टाइल को भी बहुत ही खूबसूरती से कैरी कर लेंगी। खैर ‘कसौटी जिंदगी की’ पार्ट-2 की कोमोलिका कौन होगी इस पर अभी भी क्वेश्नमार्क लगा हुआ है। 

Kasauti zindagi kya part two komolika blouse design reveal by ekta kapoor

 

अनोखा प्रमोशन 

एकता कपूर ने अपने सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ पार्ट-2 का प्रमोशन भी अनोखे अंदाज में किया है। इस सीरियल के लिए एकता ने 10 शहरों में 23 फिट के इंस्टॉलेशन लगवाए हैं। इन इंस्टॉलेशन में प्रेरणा और अनुराग को लाल दुपट्टे के अंदर दिखाया गया है। इसके साथ ही शाहरुख खान ने भी इस सीरियल के प्रोमों में प्रेरणा और अनुराग को इंट्रोड्यूस करवाया है। इस प्रोमो शूट के लिए सुना जा रहा है कि शाहरुख ने एकता कपूर से 8 करोड़ रुपए लिए हैं। ‘कसौटी जिंदगी की’ पार्ट-2 दर्शकों को 25 सितंबर से सोमवार से शुक्रवार टीवी पर देखने को मिलेगा। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।