करवा चौथ पर साड़ी से लेकर लहंगे तक, हर आउटफिट के साथ जचेंगी ये 5 स्टाइलिश हील्स

करवा चौथ पर साड़ी, लहंगे और सूट के साथ पहनें ये स्टाइलिश हील्स। जानें ब्लॉक, गोल्डन, न्यूड और एम्ब्रॉयडरी हील्स के साथ आउटफिट स्टाइलिंग टिप्स।
Updated:- 2026-10-26, 10:39 IST
Karwa Chauth 2026 Stylish Heels Designs

Karwa Chauth 2026 Stylish Heels Designs: करवा चौथ का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। इस दिन खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं साड़ी, लहंगे और ट्रेडिशनल सूट पहनती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके फुटवियर भी पूरे लुक को खास बना सकते हैं? सही हील्स न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को निखारती हैं, बल्कि आउटफिट को भी स्टाइलिश बनाती हैं। अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने लुक में कुछ नया टच देना चाहती हैं, तो ब्लॉक हील्स से लेकर गोल्डन और एम्ब्रॉयडरी डिजाइन तक, हम आपके लिए शानदार ऑप्शन लेकर आए हैं। आइए जानते हैं यहां।

करवा चौथ के लिए शानदार हील्स

इस करवा चौथ अगर आप भी कुछ नए तरीके की हील्स ट्राई करना चाहती हैं, तो हम आपके लिए कुछ बहुत ही प्यारे डिजाइन लेकर आए हैं।

1. जरी वर्क वाली ब्लॉक हील्स

अगर आप इस साल करवा चौथ पर हैवी लहंगा या कढ़ाई वाला सूट पहन रही हैं, तो जरी वर्क वाली ब्लॉक हील्स चुन सकती हैं। इनका चौड़ा बेस चलने और खड़े रहने के लिए अच्छा और आरामदायक है। गोल्डन या सिल्वर जरी वाली हील्स लाल, मैरून और हरे रंग के आउटफिट के साथ अच्छी लगती हैं।

block heels

image credit-pinterest (V Fashion Finds)

स्टाइलिंग टिप: अगर आपके लहंगे पर हैवी एम्ब्रॉयडरी है, तो फुटवियर का डिजाइन थोड़ा सिंपल रखें। इससे आपका पूरा लुक अच्छा नजर आएगा।

2. ब्रोकेड पैटर्न वाली हील्स

बनारसी साड़ी या पारंपरिक घाघरा पहनने का प्लान है, तो ब्रोकेड पैटर्न वाली हील्स आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं। यह पहनने में काफी आरामदायर होंगी और आपको किसी तरह की दिक्कत भी नहीं महसूस होगा।

brocade heels

image credit-pinterest (V Fashion Finds)

स्टाइलिंग टिप: बनारसी साड़ी के साथ गोल्डन बॉर्डर वाली हील्स पहन सकती हैं। अगर साड़ी में कई रंग हैं, तो उनमें से किसी एक रंग से मेल खाते फुटवियर चुनें।

3. लाल और मैरून एम्ब्रॉयडरी हील्स

करवा चौथ पर लाल और मैरून रंग के आउटफिट काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसे में इन रंगों की एम्ब्रॉयडरी वाली हील्स आपके लुक को और ज्यादा सुंदर बना सकती हैं। इन्हें लाल साड़ी, मैरून लहंगे या गहरे रंग के अनारकली सूट के साथ पहना जा सकता है।

red heels

image credit-pinterest (renukafashon)

स्टाइलिंग टिप: अगर आपका आउटफिट लाल रंग का है, तो उसी रंग की हील्स पहनना जरूरी नहीं है। गोल्डन या न्यूड फुटवियर के साथ भी पहन सकती हैं।

4. गोल्डन हील्स

अगर आप ऐसी हील्स चाहती हैं, जिन्हें अलग-अलग आउटफिट के साथ पहना जा सके, तो गोल्डन चुन सकती हैं। ये पेस्टल पिंक, क्रीम, ग्रीन और वाइन कलर के लहंगे के साथ अच्छे लग सकती हैं।

Metallic Gold

image credit-pinterest (pretty closet)

स्टाइलिंग टिप: हैवी वर्क वाली साड़ी या लहंगे के साथ हल्की चमक वाली हील्स पहनें। इससे आपका लुक काफी अच्छा लगेगा।

5. न्यूड और स्ट्रैपी हील्स

अगर आप मॉडर्न और ट्रेडिशनल स्टाइल का मेल चाहती हैं, तो न्यूड या स्ट्रैपी हील्स अच्छा ऑप्शन हैं। इनका सिंपल डिजाइन साड़ी, लहंगे और लंबे एथनिक सूट के साथ आसानी से मैच हो सकता है।

kitten heels

image credit-pinterest(oriva)

स्टाइलिंग टिप: अगर आप चाहती हैं कि पैर थोड़े लंबे नजर आएं, तो अपनी त्वचा के रंग से मिलता-जुलता न्यूड शेड चुन सकती हैं।

करवा चौथ पर हील्स पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

इस करवा चौथ हील्स पहनते समय नीचे दी गईं इन बातों का जरूर रखें ध्यान।

  • करवा चौथ पर पूजा, श्रृंगार और चांद देखने में देर तक खड़ा रहना पड़ता है, इसलिए सिर्फ डिजाइन देखकर हील्स न लें।
  • ऐसी हील्स चुनें जिसमें पैरों में कम दबाव पड़े और आराम मिले।
  • अगर ऊंची हील्स पहनने की आदत नहीं है, तो कम ऊंचाई वाली ब्लॉक हील्स ज्यादा आरामदायक रहेंगी।
  • त्योहार से 1-2 दिन पहले नई हील्स को घर में पहनकर चलने की प्रैक्टिस कर लें, ताकि पैर में दर्द न हो।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024 Saree Blouse: लटके हुए पेट को करना है कवर तो करवा चौथ पर साड़ी के साथ ट्राई करें पेप्लम ब्लाउज, आप दिखेंगी पतली

करवा चौथ पर हील्स और जूलरी की करें मैचिंग

अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो हील्स और जूलरी के मेटैलिक शेड्स को एक-दूसरे से मैच करें। गोल्डन हील्स के साथ गोल्डन जूलरी और सिल्वर डिटेलिंग वाले फुटवियर के साथ सिल्वर जूलरी पहन सकती हैं। इससे बिना ज्यादा एक्सेसरीज जोड़े भी आपका लुक कोऑर्डिनेटेड नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर ट्राई करें ये 4 ट्रेंडी हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

main image credit- Pinterest (FancyFeet by Marwa,Pretty Closet)

FAQ
करवा चौथ पर साड़ी के साथ किस तरह की हील्स अच्छी लगती हैं?
बनारसी साड़ी के साथ ब्रोकेड या गोल्डन हील्स और सिंपल साड़ी के साथ स्ट्रैपी हील्स पहन सकती हैं।
लहंगे के साथ हील्स का रंग कैसे चुनें?
लहंगे की कढ़ाई, बॉर्डर या जूलरी से मेल खाते रंग की हील्स चुनें। गोल्डन और न्यूड शेड्स भी अच्छे ऑप्शन हैं।
करवा चौथ पर आरामदायक हील्स कैसे चुनें?
कम ऊंचाई वाली ब्लॉक हील्स, अच्छी फिटिंग और मजबूत सोल वाले फुटवियर को प्राथमिकता दें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।