अपनी बहन करिश्मा को मानती हैं फैशन आइकॉन, ये है करीना कपूर ख़ान का फ़ेवरेट आउटफिट

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ख़ान फैशन की दुनिया की क्वीन हैं, उनके डाइट, वर्कआउट प्लान, स्टाइल को हर कोई फॉलो करता है। लेकिन, खुद करीना रियल लाइफ़ में बेहद सिंपल तरीके से रहना पसंद करती हैं। डाइट और वर्कआउट को तो वो कभी मिस नहीं करती मगर स्टाइलिंग को वो इतना सीरियस नहीं लेती।
करीना ने इस बातचीत के दौरान अपने फैशन आइकॉन के बारे में भी बताया और यह कोई और नहीं बल्कि उनकी बहन करिश्मा कपूर हैं। करीना ने यह भी बताया कि कैसे बचपन से करिश्मा उन्हें स्टाइल करती आ रही हैं। आइए करीना की स्टाइलिंग के बारे में डिटेल्स में जानते हैं-
टी शर्ट और जीन्स है मेरा फेवरेट आउटफिट
करीना ने कहा कि मैं जब कहीं जाती हूं तो हमेशा सोचती हूं कि काश मैं हर जगह टी शर्ट और जीन्स पहनकर जा सकूं। लूज़ टी शर्ट और डेनिम मेरा फेवरेट आउटफिट है। लेकिन, लोगों को यह भी बहुत स्टाइलिश लगता है, पता नहीं कैसे! और जब मैं किसी स्पेशल ओकेशन पर जाती हूं तो थोड़ा सोचती हूं कि क्या अच्छा लगेगा और क्या नहीं। हम एक्ट्रेस हैं इसलिए मुझे लगता है कि अच्छा दिखना चाहिए नहीं तो मेरे लिए ये सब इतना मैटर नहीं करता। सिर्फ ओकेशंस पर खुल कर तैयार होती हूं, नहीं तो आप लोगों ने मुझे हमेशा बिना मेकअप और सिंपल कपड़ों में ही देखा होगा।
बहन करिश्मा है मेरी फैशन आइकॉन
करीना ने आगे कहा कि मैं जब भी कुछ अच्छा पहनने का सोचती हूं तो हमेशा लोलो (करिश्मा कपूर) को याद करती हूं। मुझे उनका स्टाइल सेन्स बहुत पसंद है और मैं उन्हें बहुत फॉलो करती हूँ, आप कह सकते हैं कि करिश्मा मेरी फैशन आइकॉन है। बचपन में भी वो अक्सर मुझे तैयार करती थीं और मेरे कपड़े चुनती थीं और मुझे बहुत अच्छा लगता था और आज भी मैं उनसे कई बार आइडियाज़ लेती हूं और वो बहुत अच्छा सजेशन और स्टाइल टिप्स देती हैं।
फिट रहने के लिए कम से कम एक घंटा वर्कआउट करें
करीना ने यह भी कहा कि जब वो बिना मेकअप के होती हैं तो अपने आपको और ज्यादा खूबसूरत फील करती हैं। मेकअप से आप अच्छे दिख सकते हैं लेकिन जो आप रियल में हैं उससे आप अच्छा फील भी करते हो, जो ज्यादा ज़रूरी है। मैं बस अपने डाइट और वर्कआउट पर पूरा ध्यान देती हूं, हेल्दी खाने से ही आप नेचुरली सुन्दर दिखेंगे और फिट रहने के लिए आपको कम से कम एक घंटा हैवी वर्कआउट करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।