पार्टी में चाहिए स्टाइलिश लुक? ये कफ्तान ड्रेस के लेटेस्ट डिजाइंस करें ट्राई

अगर आप किसी पार्टी में शामिल होने के दौरान न्यू और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो आप इस तरह की कफ्तान ड्रेस स्टाइल कर सकती हैं। इस ड्रेस में आपका लुक सुंदर और अलग नजर आएगा।
Updated:- 2025-07-23, 12:45 IST
kaftan dress

पार्टी में शामिल होने के दौरान हर महिला अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती है। लेकिन, पार्टी में हैवी ड्रेस स्टाइल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर आप ऐसी परेशानी नहीं चाहती हैं, तो आप कफ्तान ड्रेस स्टाइल कर सकती हैं। यह एक ढीला-ढाला आउटफिट है जिसे पहनने पर आप कंफर्टेबल रहेंगी, साथ ही आपका लुक सुंदर भी नजर आएगा। यह ड्रेस हर बॉडी टाइप की महिला पर अच्छी लगती है और इसे स्टाइल करने के बाद आपका लुक खूबसूरत दिखेगा।

इस आर्टिकल में, हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट कफ्तान ड्रेस डिजाइंस दिखाएंगे जिन्हें आप पार्टी में स्टाइल करके अपने लुक को न्यू और स्टाइलिश टच दे सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंट कफ्तान ड्रेस

फ्लोरल प्रिंट आउटफिट न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है, और इस तरह की ड्रेस में आपका लुक खूबसूरत भी नजर आता है। स्टाइलिश और न्यू लुक पाने के लिए आप फ्लोरल प्रिंट वाले कफ्तान ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। यह लॉन्ग ड्रेस है जिसमें फ्लोरल प्रिंट से खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है। इस तरह की ड्रेस आप ऑनलाइन या ऑफलाइन लगभग 1,500 से 2,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

kaftan dress (36)

इस ड्रेस के साथ आप पर्ल वर्क इयररिंग्स पहन सकती हैं, साथ ही हील्स इस आउटफिट के साथ स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- ये 3 श्रग वाली मैक्सी ड्रेसेस न्यू लुक पाने के लिए है बेस्ट ऑप्शन, देखें डिजाइंस

फॉयल प्रिंट कफ्तान ड्रेस

अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं और साथ ही यह भी चाहती हैं कि आपका लुक सुंदर नजर आए, तो आप इस तरह की फॉयल प्रिंट कफ्तान ड्रेस स्टाइल कर सकती हैं। यह ड्रेस फॉयल प्रिंट में है और यह वी-नेक डिज़ाइन में आती है। इस तरह की ड्रेस फैमिली फंक्शन में पहनने के लिए बेस्ट है और यह आपको लगभग 2,000 से 3,000 रुपये की कीमत में आसानी से मिल सकती है।

kaftan dress (37)

इस ड्रेस के साथ आप लॉन्ग इयररिंग्स और फ्लैट्स स्टाइल कर सकती हैं।

कफ्तान मैक्सी ड्रेस

अगर आप दोस्तों के साथ कहीं पार्टी करने जा रही हैं, तो आप इस तरह की कफ्तान मैक्सी ड्रेस इस मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। यह ड्रेस स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है, और इसमें आप कंफर्टेबल भी रहेंगी। यह ड्रेस आपको कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ लगभग 1,000 रुपये की कीमत में आसानी से मिल सकती है।

kaftan dress (38)

इस ड्रेस के साथ आप लॉन्ग इयररिंग्स और सैंडल स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- भीड़ से दिखना है अलग? ट्राई करें ये स्टाइलिश दुपट्टे वाली मैक्सी ड्रेसेस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-gillori, myntra, thekaftancompany

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।