Jutti Designs For Lohri Festival: लोहड़ी पर पटियाला सूट के साथ पहनें ये खूबसूरत जूती, दिखेंगी पटोला

Jutti Designs For Women: लोहड़ी के त्योहार पर सजना-सवंरना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से हम अक्सर ऐसे कपड़ो को खरीदते हैं, जिसे पहनकर हम भी पंजाबी कुड़ी लग सके। कपड़ों के साथ पहनने के लिए जरूरी है कि आप जूती के अलग-अलग डिजाइंस को भी जरूर पसंद करके ट्राई करें, ताकि आपके पैरों की सुंदरता बढ़ सके। इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए डिजाइंस वाली जूती को पहनकर पैरों की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं।
मोतियों के वर्क वाली जूतियां
लोहड़ी के मौके पर पटियाला सूट के साथ आप मोतियों के डिजाइन वाली जूतियां वियर कर सकती हैं। इस तरह की जूतियां पैरों में पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही इससे पैरों की सुंदरता भी बढ़ जाएगी। इस तरह की जूती में मोतियों से वर्क किया जाता है। साइड में मिरर लगाए जाते हैं, ताकि पैरों में पहनने के बाद ये जूती अच्छी लगे। इस तरह की जूती आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

थ्रेड वर्क डिजाइन वाली जूती
आप पटियाला सूट के साथ पहनने के लिए थ्रेड वर्क वाली जूती को वियर कर सकती हैं। इस तरह की जूती पैरों में पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही इससे पूरा सूट लुक काफी सुंदर नजर आता है। पहनने में काफी कम्फर्टेबल होती हैं, इसलिए इसे पहनकर आप डांस और इवेंट को अच्छे से एन्जॉय कर सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग डिजाइन और कलर ऑप्शन मिल जाएंगे, जिसे आप ट्राई करके अच्छी लग सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Punjabi Jutti Designs: हर तरह के सलवार-सूट के साथ बेस्ट लगते हैं पंजाबी जूती के ये नए डिजाइंस, देखें खूबसूरत तस्वीरें
एम्ब्राइडरी वर्क वाली जूती
पटियाला सूट में सुंदर नजर आएंगी। जब आप एम्ब्राइडरी वर्क वाली जूती को वियर करेंगी। इस तरह के डिजाइन वाली जूती पहनने के बाद काफी अच्छी लगती है। साथ ही इससे पैरों की रौनक और ज्यादा बढ़ जाती है। आप इस तरह की जूती को पटियाला सूट के साथ लोहड़ी के फंक्शन में स्टाइल करके पटोला लग सकती हैं। साथ ही इससे पैरों में भी कोई दर्द नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- जूती, मोजरी और नागरा...क्या आप जानते हैं इन तीनों के बीच का असली फर्क?
लोहड़ी के मौके पर आप भी इन जूती डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इसे पहनने से आपके पैरों में भी दर्द नहीं होगा। साथ ही आपके पैर अच्छे लगेंगे। पटियाला सूट के डिजाइंस के हिसाब से भी आप जूती के कलर और वर्क का खास ध्यान रख सकती हैं और मार्केट से खरीदकर इसे वियर कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Myntra/ JM Looks, DESI COLOUR, House of Pataudi, Anouk
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।