Jhalar Earring Designs: गोल चेहरे के लिए परफेक्ट हैं ये झालर ईयररिंग्स, पहनते ही मिलेंगे ढेरों कॉम्प्लिमेंट; डिजाइंस देखें

महिलाओं को ज्वेलरी से खास लगाव होता है, जब बात ईयररिंग्स की होती है, तो यह लगाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है। दरअसल, आपने एक भी जेवर न पहने हों मगर आप ईयररिंग्ससे अपने पूरे लुक को बदल सेकती हैं। अगर सही डिजाइन के ईयररिंग्स चुने जाएं, तो यह न सिर्फ आपके आउटफिट को कंप्लीट करते हैं, बल्कि आपके चेहरे के शेप को भी बेहतर तरीके से हाइलाइट करते हैं। खासतौर पर जिन महिलाओं का चेहरा गोल होता है, उनके लिए सही ईयररिंग्स चुनना थोड़ा ट्रिकी हो सकता है।
गोल चेहरे में अक्सर चौड़ाई ज्यादा दिखती है, इसलिए ऐसे ईयररिंग्स चुनना जरूरी होता है, जो चेहरे को थोड़ा लंबा और स्लिम दिखाने में मदद करें। ऐसे में झालर ईयररिंग्स यानी लेयर्ड या झुमकी स्टाइल वाले लंबे ईयररिंग्स एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होते हैं। ये न सिर्फ आपके लुक में ग्रेस जोड़ते हैं, बल्कि पहनते ही आपको एक स्टाइलिश और एलीगेंट अपील देते हैं।
अगर आप भी अपने गोल चेहरे के लिए परफेक्ट ईयररिंग्स तलाश रही हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे झालर ईयररिंग्स डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देंगे।
लंबे झालर ईयररिंग्स
गोल चेहरे वाली महिलाओं के लिए लंबे झालर ईयररिंग्स सबसे बेस्ट माने जाते हैं। ये नीचे की ओर लंबाई देते हैं, जिससे चेहरा थोड़ा लंबा और बैलेंस्ड नजर आता है। आप इन्हें एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। पार्टी या फेस्टिव लुक के लिए ये एकदम परफेक्ट चॉइस हैं।

स्टोन वर्क झालर ईयररिंग्स
अगर आप अपने लुक में थोड़ा ग्लैम ऐड करना चाहती हैं, तो स्टोन वर्क वाले झालर ईयररिंग्स ट्राय कर सकती हैं। इनमें लगे छोटे-छोटे स्टोन्स और बीड्स लाइट में खूबसूरती से शाइन करते हैं, जिससे आपका लुक और भी अट्रैक्टिव लगता है। ये खासतौर पर वेडिंग या फंक्शन के लिए बेस्ट रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Jhumka Designs for Eid Look: ईद पर पहनने के लिए यहां देखें लेटेस्ट झुमके डिजाइंस, देंगे रॉयल लुक

ऑक्सीडाइज्ड झालर ईयररिंग्स
आजकल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ऑक्सीडाइज्ड झालर ईयररिंग्स न सिर्फ स्टाइलिश लगते हैं, बल्कि ये हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच भी हो जाते हैं। अगर आप इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी करना पसंद करती हैं, तो यह डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट है।

पर्ल झालर ईयररिंग्स
अगर आप सॉफ्ट और एलीगेंट लुक चाहती हैं, तो पर्ल झालर ईयररिंग्स एक शानदार विकल्प हैं। मोतियों की खूबसूरती आपके चेहरे को सॉफ्ट टच देती है और लुक को क्लासी बनाती है। इन्हें आप फेस्टिव और फॉर्मल दोनों मौकों पर पहन सकती हैं।

मल्टी-लेयर झालर ईयररिंग्स
मल्टी-लेयर यानी कई लेयर्स में बने झालर ईयररिंग्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इनकी खासियत यह है कि ये लुक में वॉल्यूम जोड़ते हैं, लेकिन सही डिजाइन चुनने पर यह चेहरे को स्लिम दिखाने में भी मदद करते हैं। आप इन्हें खास मौकों पर कैरी कर सकती हैं।

झालर ईयररिंग्स न सिर्फ आपके लुक को खास बनाते हैं, बल्कि आपके चेहरे के शेप को भी बैलेंस करने में मदद करते हैं। सही डिज़ाइन का चुनाव करके आप अपने स्टाइल को और भी बेहतर बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- ईद पर कश्मीरी झुमकों के ये डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे क्लासी, हैवी से लेकर लाइटवेट तक, देखें बाजार में क्या है नया?
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। ऐसे ही फैशन और स्टाइल से जुड़े टिप्स के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।