marriage first night gifting idea

Jadau Ring Designs: शादी की पहली रात अपनी दुल्‍हन को तोहफे में दें जड़ाऊ अंगूठी, देखें डिजाइंस

शादी की पहली रात दुल्हन को दें खास और रॉयल तोहफा। देखें जड़ाऊ अंगूठी के खूबसूरत डिजाइन जैसे मीनाकारी, रत्न और कैरी स्टाइल रिंग्स, जो फर्स्ट नाइट गिफ्ट के लिए परफेक्ट हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-24, 20:27 IST

शादी की पहली रात हर किसी के लिए खास होती है और अपने पार्टनर को इस रात विशेष उपहार देकर, इसे और भी ज्‍यादा खास बनाया जा सकता है। खासतौर पर अपनी वाइफ को नई जगह और माहौल में स्‍पेशल फील कराने के लिए हर पति को शादी की पहली रात को कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर देना चाहिए। वैसे तो बाजार में महिलाओं को गिफ्ट देने के लिए बहुत सारे विकल्‍प हैं, मगर इन सब चीजों में ज्‍वेलरी के प्रति महिलाओं का प्रेम सबसे ज्‍यादा देखा जाता है। ऐसे में आप भी अपनी दुल्‍हन को ज्‍वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल जड़ाऊ अंगूठी का ट्रेंड बहुत अधिक देखा जा रहा है। चलिए हम आपको इनकी कुछ डिजाइंस दिखाते हैं, जो आप अपने दुल्‍हन को गिफ्ट कर सकती हैं।

जड़ाऊ अंगूठी की डिजाइंस

बाजार में आपको आर्टिफीशियल जड़ाऊ अंगूठी में बहुत अच्‍छी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी। यइ दिखने में इतनी खूबसूरत होती हैं, कि इन्‍हें उपहार के रूप में पाने के बाद आपकी दुल्‍हन खुशी से फूली नहीं समाएगी। तो चलिए डिजाइंस देखिए-

मीनाकारी बेल वाली जड़ाऊ अंगूठी की डिजाइन

मीनाकारी बेल आपने साड़ी आदि में खूब देखी होंगी। इस तरह की बेल वाली जड़ाऊ अंगूठी भी आती हैं, इन पर आपको सफेद, लाल और हरे रंग के स्‍टोन लगे मिल जाएंगे, जो अंगूठी को और भी ज्‍यादा रॉयल लुक देते हैं। इस तरह की रिंग्‍स में आपको हैवी और लाइटवेट दोनों तरह की अंगूठियां मिल जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Gold Rings Design: मैरिज एनिवर्सरी पर अपनी ऑफिस गोइंग वाइफ को दें कम बजट वाली सोने की अंगूठी, देखें डिजाइंस

marriage first night gifting idea

रत्‍न वाली जड़ाऊ अंगूठी की डिजाइन

आपने नवरत्‍न अंगूठियां तो देखी ही होंगी। आप इन्‍हें डिजाइनर अंदाज में भी बनवा सकते हैं। इस तरह की अंगूठी में आप हर रत्‍न के रंग का पत्‍थर लगवा सकते हैं। यह अंगूठी वाइफ को गिफ्ट करने के लिए बहुत ही अच्‍छा विकल्‍प हो सकती हैं। इन्‍हें पहनने पर हाथ भी बहुत भरे-भरे नजर आते हैं और अच्‍छी बात यह है कि आप इन्‍हें किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

jadau anguthi designs for marriage

कैरी जड़ाऊ अंगूठी की डिजाइन

अगर आपकी वाइफ को ट्रेडिशनल डिजाइंस पसंद हैं, तो आपको कैरी डिजाइन वाली जड़ाऊ अंगूठी को ट्राई करना चाहिए। इसमें भी मोती और कलरफुल पत्‍थरों का काम किया गया होता है, जो आपकी अंगूठी को रॉयल टच देता है। इस तरह की अंगूठी को आपकी वाइफ किसी भी साड़ी या एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती है।

यह भी पढ़ें- सोने की अंगूठी की नई डिजाइन देगी आपको रॉयल लुक, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती

jadau anguthi designs for bride

तो अगर आपको भी ऊपर दी गई जानकारी और अंगूठियों की डिजाइंस पसंद आई हों, तो एक बार इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।