herzindagi
isha koppikar inspired ethnic looks

Isha koppikar looks: एक्ट्रेस के एथनिक लुक्स को करें रीक्रिएट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की एक्टिंग से ज्यादा लोग इनके लुक्स को पसंद करते हैं। आप भी इनके एथनिक लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं।
Updated:- 2024-09-11, 12:57 IST

ईशा कोप्पिकर की एक्टिंग लोगों को कुछ समय पहले काफी पसंद थी। लेकिन अब वो बड़े पर्दे पर कम दिखाई देते हैं। इसकी वजह से हर कोई इन्हें इंस्टाग्राम पर सर्च करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव नजर आती हैं। हर इवेंट की तस्वीरों को अलग-अलग लुक्स के साथ शेयर करती हैं। अगर आप भी ईशा कोप्पिकर को पसंद करती हैं, तो इनके एथनिक लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इनमें आप भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर दिखाई देंगी। चलिए आपको दिखाते हैं इनकी लुक्स की तस्वीरें।

ईशा कोप्पिकर का साड़ी लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Isha Koppikar (@isha_konnects)

अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने पिंक कलर की लहरिया साड़ी को स्टाइल किया है। लहरिया साड़ी को आप भी वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में अलग-अलग कलर और पैटर्न में मिल जाएगी। इसके साथ अपनी ट्रेडिशनल ज्वेलरी को वियर करें। साथ में सिंपल मेकअप लुक क्रिएट करें। इसमें आप अच्छी लगेंगी।

ईशा कोप्पिकर का कुर्ता पैंट सेट 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Isha Koppikar (@isha_konnects)

लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप ईशा कोप्पिकर की तरह कुर्ता पैंट सेट को स्टाइल कर सकती हैं। उनका यह सूट व्हाइट कलर का है, जिसमें हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ है। इसके साथ ही पैंट में कट डिजाइन क्रिएट हुआ है। आप भी इस तरह के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप प्रिंटेड कुर्ता सेट खरीदें और ज्वेलरी के साथ वियर करें। इससे आपका लुक परफेक्ट लगेगा। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक पाने के लिए पेस्टल आउटफिट्स के साथ इन कलर्स की ज्वेलरी को करें स्टाइल

ईशा कोप्पिकर का लहंगा लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Isha Koppikar (@isha_konnects)

अगर आप ब्राइडल लहंगा खरीदना चाहती हैं, तो इसके लिए आप ईशा कोप्पिकर के स्टाइल किए हुए लहंगे को वियर कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे में आप भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर दिखाई देंगी। इसमें उन्होंने पेस्टल कलर के लहंगे को स्टाइल किया है। इसके साथ डायमंड ज्वेलरी पहनी है। आप सिंपल ज्वेलरी को भी स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। 

इसे भी पढ़ें: Lehenga Designs: नजर आना चाहती हैं सबसे अलग तो एक्ट्रेसेस के इन लहंगा डिजाइंस से लें आइडिया, इस तरह करें स्टाइल

एथनिक आउटफिट में खूबसूरत दिखने के लिए एक्ट्रेस के इन लुक्स को रीक्रिएट करें। इसमें आप भी सुंदर नजर आएंगी। साथ ही, आपको आउटफिट आइडिया मिल जाएगा। आप इसे ट्राई जरूर करें।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।