Tue Oct 6, 2026 | Updated 04:10 PM IST

मैदान पर दमदार, स्टाइल में भी शानदार हैं हरमनप्रीत कौर, देखें भारतीय कप्तान के गॉर्जियस लुक्स

Harmanpreet Kaur Stylish Looks: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर रियल लाइफ में बेहद स्टाइलिश लगती हैं। आइए देखते हैं उनके कुछ बेहतरीन गॉर्जियस लुक्स।
Updated:- 2026-10-06, 14:36 IST
image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रिकेट के मैदान में बेहतरीन कप्तानी करते हुए नजर आती हैं, लेकिन मैदान से दूर उनकी पर्सनल लाइफ और स्टाइल स्टेटमेंट भी फैंस को खूब पसंद आते हैं। बात करें उनके फैशन सेंस की, तो वे किसी बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। क्रिकेट पिच पर ऑलराउंडर होने के साथ ही वे अपने ग्लैमरस और एलिगेंट अवतार से भी सभी को खुश कर देती हैं।

हरमनप्रीत कौर के 4 गॉर्जियस लुक्स

कैजुअल एयरपोर्ट लुक से लेकर रेड कार्पेट और ट्रेडिशनल एथनिक वियर तक, हरमनप्रीत का हर अंदाज हमेशा चर्चा में रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय कप्तान के कुछ सबसे बेहतरीन और गॉर्जियस फैशन लुक्स के बारे में।

1. रस्ट-रेड मिडी ड्रेस विथ ऑफ-व्हाइट ओवरसाइज्ड ब्लेजर

हरमनप्रीत वैसे तो हर आउटफिट में बेहत खूबसूरत लगती हैं, लेकिन उनका यह वी-नेकलाइन वाली स्लिम-फिट नी-लेंथ मिडी ड्रेस लुक सभी को पसंद आया है। इसके ऊपर उन्होंने ऑफ-व्हाइट या क्रीम कलर का स्ट्रक्चर्ड ब्लेजर पेयर किया है। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। आपको बाजर में प्लेन मिडी ड्रेस मिल जाएगी। इसके साथ आप वेल-फिल्टेड ऑफ-व्हाइट ब्लेजर कैरी करें।

4 (38)

2. समरी बीच-वाइब वेस्टकोट एंड शॉर्ट्स सेट

बेज लिनन वेस्टकोट एंड टेलर्ड शॉर्ट्स को-ऑर्ड सेट पहने हरमनप्रीत का यह लुक भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। उन्होंने बटन-डाउन स्लीवलेस वेस्टकोट के साथ मैचिंग प्लीटेड शॉर्ट्स पहना है। आप चाहें, तो टेलर से बटन-डाउन स्लीवलेस वेस्टकोट और थोड़ी लूज-फिटिंग वाली हाइ-वेस्ट शॉर्ट्स का को-ऑर्ड सेट सिलवाएं।

2 - 2026-10-06T143408.282

3. रस्ट-ऑरेंज साड़ी विथ ब्लैक लेदर कॉरसेट वेस्टबैंड

हरमनप्रीत सिर्फ कैजुअल या ट्रेडिशनल में ही नहीं, बल्कि वे साड़ी में भी बहुत खूबसूरत लगती हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ समय पहले के पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वे प्लेन रस्ट-ऑरेंज क्रेप साड़ी और ब्लैक बॉर्डर बेल्ट पहनें नजर आई थी। इसे ब्लैक हाफ-स्लीव्स टर्टलनेक टॉप और लेदर कॉर्सेट बेल्ट के साथ ड्रैप किया गया है। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Readymade Blouse Designs For Women: सिंपल साड़ी को भी खूबसूरत बना देंगे ये रेडीमेड ब्लाउज के डिजाइंस, मिलेगा रॉयल लुक

1 - 2026-10-06T143412.975

4. चॉकलेट ब्राउन रिब्ड टर्टलनेक टॉप विथ लेदर ए-लाइन मैक्स-स्कर्ट

हरमनप्रीत ने इस तस्वीर में फुल स्लीव्स डार्क ब्राउन हाइ-नेक रिब्ड स्लीव टॉप और वेस्टबैंड पर बेल्ट के साथ डार्क लेदर ए-लाइन लॉन्ग स्कर्ट पहनी हैं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी उनके इस सिंपल लुक को इस साल विंटर में ट्राई कर सकती हैं। आपको बाजार से फॉक्स-लेदर की ए-लाइन या प्लेटेड लॉन्ग स्कर्ट मिल जाएगी। इसके साथ मैचिंग या डार्क टोन का टर्टलनेक टॉप पेयर करें।

यह भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर के लिए बुलंदियां छूना नहीं था आसान, ऐसे दिया रूढ़ियों को मुंहतोड़ जवाब

3 (66)

निष्कर्ष: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर फैशन और स्टाइल के मामले में भी सबसे आगे हैं। वे लाखों महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं। रियल लाइफ में उनका एलिगेंट स्टाइल उनके फैंस को खूब पसंद आता है। हरमनप्रीत का यह गॉर्जियस अंदाज हर लड़की के लिए के बढ़िया सी इंपिरशन हो सकता है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

(image credit:instagram/imharmanpreet_kaur)

FAQ
मैदान से बाहर हरमनप्रीत कौर का पसंदीदा आउटफिट कौन सा है?
हरमनप्रीत को ऑफ-द-फील्ड कैजुअल कम्फर्टेबल कपड़े जैसे जीन्स, ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट्स और स्नेकर्स पहनना काफी पसंद है।
क्या हरमनप्रीत कौर एथनिक वियर पहनना पसंद करती हैं?
जी हां, खास मौकों और भारतीय त्योहारों पर वे साड़ी और सलवार-सूट जैसे पारंपरिक परिधानों में नजर आती हैं।
हरमनप्रीत कौर किस तरह के फुटवियर ज्यादा प्रेफर करती हैं?
स्पोर्ट्स बैकग्राउंड होने के कारण वे हील्स के मुकाबले स्नेकर्स और कम्फर्टेबल लोफर्स को ज्यादा तरजीह देती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।