Old Denim Dress Uses: अलमारी में बेकार पड़ी है पुरानी डेनिम ड्रेसेस? फेंकने के बजाय बनाएं ये 6 बेहद काम की चीजें

Old Denim Dress Uses: अगर आपके पास बहुत सारी पुरानी डेनिम जीन्स और डेनिम ड्रेस रखी हुई है और आप उन ड्रेस से कुछ डिफरेंट और नई चीज बनाना चाहती हैं, तो आज इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे आइडिआज बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप पुरानी डेनिम जीन्स और ड्रेसेस से बेहतरीन चीजें बना सकती हैं।
Updated:- 2026-06-05, 17:05 IST
image

अधिकतर लड़कियां जींस टॉप पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में डेनिम की जींस थोड़े टाइम तक पहनने के बाद या तो उसका कलर उड़ जाता है या फिर वह पुरानी हो जाती है, जिससे अधिकतर लड़कियां जींस को फेंक देती है या किसी को दे देती है, लेकिन अब आप डेनिम की जींस का सही और अलग तरीके से इस्तेमाल कर नई-नई चीजें बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

हैंड ब्रेसलेट

अगर आप भी पुराने डेनिम जींस को फेंक देती हैं या फिर किसी को दे देती हैं, तो ऐसा करने के बजाय आप घर पर रहकर उस जींस से खूबसूरत हैंड ब्रेसलेट तैयार कर सकती हैं। इस तरह के हैंड ब्रेसलेट को आप घर पर बड़ी ही आसानी से बनकर किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

4 - 2026-06-05T165838.506

हेयर बेल्ट और इयररिंग्स

यही नहीं आप पुरानी पड़ी डेनिम की जींस से इस तरह का हेयर बेल्ट और इयररिंग्स तैयार कर सकती हैं। ऐसी इयररिंग्स को आप किसी भी वेस्टर्न आउटफिट के साथ शामिल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं, साथ ही हर्बल को बालों में लगाकर डिफरेंट और गॉर्जियस लुक पा सकती हैं।  

1 - 2026-06-05T165830.236

डेनिम पाउच

आप चाहें, तो फटी पुरानी डेनिम की जींस या डेनिम की ड्रेस का इस्तेमाल कर इस तरह का पाउच तैयार कर सकती हैं। इसमें आप स्टेशनरी के समान से लेकर छोटे-मोटे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स रख सकती हैं। इसे आप आप घर पर रहकर डेनिम की ड्रेस या जींस का इस्तेमाल कर आसानी से तैयार कर सकती हैं।  

3 - 2026-06-05T165828.459

यह भी पढ़ें- पुरानी जींस को फेंकने की भूल न करें, 10 मिनट में घर पर बनाएं यह सुपर स्टाइलिश 'डेनिम हैंड पाउच'

डेनिम पोटली बैग

यही नहीं आप चाहें, तो अपनी फटी पुरानी डेनिम की जींस का इस्तेमाल कर इस तरह का पोटली बैग भी तैयार कर सकती हैं। ऐसा पोटली बैग इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहा है। इसे बाजार से खरीदने के बजाय आप डेनिम के कपड़े का इस्तेमाल कर आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं।  

2 - 2026-06-05T165836.890

मेकअप किट बॉक्स

अगर आप बाजार के महंगे मेकअप रखने के बॉक्स खरीदती है, तो अब बॉक्स को खरीदने के बजाय आप घर पर रहकर एक खास मेकअप किट बॉक्स तैयार कर सकती हैं। आप डेनिम की जींस या ड्रेस के बचे हुए कपड़े से इस तरह का खूबसूरत बॉक्स तैयार कर सकती है। बॉक्स को कवर करने के लिए आप डेनिम का कपड़ा बेस्ट रहेगा। इन सभी चीजों को बनाकर आप पुराने डाइनिंग ड्रेस और जींस का इस्तेमाल कर सकती हैं।

5 - 2026-06-05T165835.271

यह भी पढ़ें- सिंपल डेनिम ड्रेस पहनकर हो गई हैं बोर? ये लेटेस्ट डिजाइंस बदल देंगे आपका पूरा लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  pinterest/Elo7/joAnne Sewell/Abdeeva Galiya/Isabel Espag/Big DIY Ideas

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।