जब भी कहीं घूमने की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में आता है कि क्या पैक किया जाए। पैकिंग किसी भी सफर का सबसे पहला और मुख्य कदम होता है। खासतौर से, कपड़े पैक करते समय तो हर महिला के दिमाग में यही होता है कि वह कुछ ऐसा पैक करें, जो बेहद आरामदायक तो हो ही, साथ ही उन्हें अपने स्टाइल के साथ किसी तरह का समझौता न करना पड़े। अमूमन महिलाएं हॉलिडे तो प्लान कर लेती हैं, लेकिन कपड़ों की पैकिंग को लेकर काफी कन्फयूज रहती हैं। अगर आपका भी हाल कुछ ऐसा ही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप सफर में कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इसके लिए आप बॉलीवुड के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यकीन मानिए इस लेख को पढ़ने के बाद आपको पैकिंग की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा-
इसे जरूर पढ़ें: जानें करीना कपूर के 70 हजार रुपए के इस टॉप की खासियत
प्रियंका चोपड़ा
अगर आप हॉलिडे पर एक सोबर लुक चाहती हैं तो इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा का यह लुक आपको जरूर पसंद आएगा। इस लुक में प्रियंका ने व्हाइट कलर की शर्ट को व्हाइट पैंट के साथ कैरी किया है। इसके साथ प्रियंका ने हील्स पहने हैं, लेकिन अगर आप हॉलिडे पर हैं तो इसके साथ स्नीकर्स या फलैट्स को प्राथमिकता दे सकती हैं, हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि वह थोड़े कलरफुल हों ताकि आपके लुक में कुछ कलर्स एड हो सकें।
कपूर सिस्टर्स
करीना और करिश्मा कपूर अक्सर छुट्टियां मनाती हुई नजर आती हैं। अगर आप कुछ केजुअल्स में पहनना चाहती हैं तो कपूर सिस्टर्स के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती है। इस लुक में जहां बेबो यानी करीना कपूर ने पिंक फुल स्लीव्स टॉप विद ब्लू जींस पहना है, वहीं लोलो यानी करिश्मा कपूर ग्रे कलर के टॉप के साथ ब्लैक कलर के कूलाट्स कैरी किए हैं। अगर आप हॉलिडे पर एक कूल लुक चाहती हैं तो कपूर सिस्टर्स के इन लुक्स को ट्राई किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: फेस्टिव सीजन में कोलकाता के इन बेहतरीन हॉलीडे डेस्टिनेशन्स पर जरूर जाएं
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में खुद को एक दिग्गज अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है। उनका हर लुक जबरदस्त होता है। अगर आप यंग गर्ल हैं और हॉलिडे ट्रिप पर कुछ डिफरेंट पहनना चाहती हैं तो यकीनन आपको आलिया का यह लुक पसंद आएगा। इस लुक में आलिया ने वन पीस स्ट्राइप्स ड्रेस पहनी हैं, इसके साथ उन्होंने हील्स कैरी किए है। आलिया की यह स्ट्राइप्स ड्रेस बेहद कलरफुल है, जिसके कारण वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी हॉलिडे के लिए इस तरह की कोई कलरफुल ड्रेस सलेक्ट कर सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों