Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

Modern Suits: हाई स्लिट वाले ये सलवार-सूट आपको देंगे ट्रेडिशनल में मॉडर्न लुक, देखें डिजाइंस

सूट के साथ सलवार चुनते समय आप पहले अपने बॉडी टाइप को जरूर समझ लें। आप चाहे तो सलवार की जगह पर पैन्ट्स या शरारा भी पहन सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-28, 20:25 IST
high slit suit designs

सलवार-सूट को लगभग हर ओकेजन पर पहनना पसंद किया जाता है। बदलते दौर में आजकल आपको सूट के रेडीमेड से लेकर फैब्रिक तक में कई तरीक के डिजाइन और पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इसे बॉडी टाइप को ध्यान में रखकर ही स्टाइल किया जाने से आपका लुक सबसे खूबसूरत नजर आ सकता है।

fancy slit suit

आजकल की बात करें तो हाई स्लिट कट वाले सलवार-सूट काफी चलन में है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं सलवार-सूट के ये खास डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे अपने लुक को मॉडर्न बनाने के आसान टिप्स- 

फ्रंट कट सूट डिजाइन 

front cut suit

एक जमाने पहले इस तरह की डिजाइन वाले सूट बहुत अधिक ट्रेंड में थे। वहीं इस तरह में आपको फ्रंट के साथ में साइड कट वाले सूट को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस तरह के सूट के साथ आप चाहे तो दुपट्टे को स्किप भी कर सकती हैं। कोशिश करें कि इस तरह के सूट का घेरा ज्यादा चौड़ा रखें और लेंथ को आप फुल रखें।

इसे भी पढ़ें : Suit Designs: देखने में बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं फुल घेरे वाले ये सूट डिजाइंस

नायरा कट सूट डिजाइन 

naira cut

नायरा कट सूट आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें आपको फैंसी लुक पाने के लिए आलिया कट डिजाइन वाले कलियों के डिजाइन वाले सलवार-कमीज को पहन सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ में पैन्ट्स या चूड़ीदार पजामी को पहन सकती हैं। इसमें आपको गर्मियों में फ्लोरल प्रिंट्स में कई तरह के डिजाइंस मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें :Hina Khan Style: हिना खान के इन सूट डिजाइंस को आप भी कर सकती हैं स्टाइल, दिखेंगी आकर्षक

लेस डिजाइन सूट डिजाइन 

lacesuit design

लेस डिजाइन वाले पैटर्न के सूट में आप खुद फैब्रिक लेकर चाक को हाई रख सकते हैं। प्लेन सूट को फैंसी लुक देने के लिए साइड में लेस लगवा सकती हैं। वहीं अगर आप साइड में लेस लगवा रही हैं तो घेरे पर लेस न ही लगवाएं। इसके अलावा आप स्लीव्स और नेक पर अपनी पसंद का डिजाइन बनवा सकती हैं।

simple slit suit

 

अगर आपको सूट की ये खास डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने का आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit: fcity, lavanyathelabel, ajio, myntra, aurluxworld

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।