Nath Designs: हीरामंडी में पहनीं गई नथ की इन डिजाइंस को आप भी कर सकते हैं ट्राई, देखें तस्वीरें

नथ के डिजाइन को चुनने के लिए सबसे पहले आपको अपने फेस शेप को समझना बेहद जरूरी होता है।
Updated:- 2024-04-03, 14:40 IST
heeramandi actresses nath design

स्टाइलिश दिखना हम सभी बेहद पसंद करते हैं और इसके लिए हम अपने लुक को कई तरीके से स्टाइल भी करते हैं। बदलते दौर में ट्रेडिशनल लुक को आजकल कई तरह से कस्टमाइज किया जाने लगा है, लेकिन कई चीजें रीति-रिवाज के साथ निभाई भी जाती है। वहीं ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए ज्वेलरी का रोल बेहद अहम होता है।

रॉयल लुक पाने के लिए नथ के कई डिजाइंस आपको मिल जाएंगे, लेकिन हम आजकल सेलिब्रिटीज के पहने हुए चीजों को री-क्रिएट कर स्टाइल करना काफी पसंद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं संजय लीला भंसाली की आने वाली सीरीज हीरामंडी- द डायमंड बाजार में एक्ट्रेसेस ने काफी खूबसूरत नथ को पहना है। आइये देखते हैं लेटेस्ट डिजाइंस और करेंगे इन्हें स्टाइल-

स्टोन डिजाइन नथ

stone design nath
 

सिंपल लुक कैरी करना पसंद करती हैं तो सोनाक्षी सिन्हा की पहनी गई इस तरह के सिंगल स्टोन वाली नोज पिन को पहन सकते हैं। ब्राइडल से लेकर रोजाना तक पहनने के लिए इस तरह के नोज पिन बेस्ट लुक देने में आपकी सहायता करेंगे। वहीं आपको इसमें कई अन्य कलर ऑप्शन भी आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह की नथ हर तरह के चेहरे पर खूबसूरत नजर आती है।

इसे भी पढ़ें: Nath Designs: नथ के नए डिजाइंस देखें

फुल साइज नथ डिजाइन 

full size muslim nath

इस तरह की नथ लंबे और छोटे चेहरे पर खूबसूरत लुक देने में मदद करेगी। वहीं गोल चेहरे वाले भी इसे पहन सकते हैं। इस तरह की नथ को ज्यादातर मुस्लिम ब्राइडल लुक में कैरी किया जाना पसंद किया जाता है। वहीं इसमें आपको बीड्स, पर्ल्स और कुंदन में काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। अदिति राव हैदरी की तरह आप अनारकली लुक के साथ इसे पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Nath Designs: गोल चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे नथ के ये नए डिजाइंस, देखें तस्वीरें

मीडियम साइज हैवी नथ डिजाइन 

medium size nath

चेहरा गोल है या छोटा है तो इस तरह की नथ आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। इस तरीके के डिजाइन वाली नथ में आपको ज्यादातर डायमंड या कुंदन वर्क देखने को मिलेगा। आप चाहे तो इस तरीके की नथ में चैन के लिए मल्टी-लेयर भी लगवा सकते हैं। आप चाहे तो हल्के वजन में भी इस तरीके की नथ को अपने हिसाब से केवल 2 से 3 स्टोन लगवाकर कस्टमाइज करवा सकते हैं।

 

अगर हीरामंडी की एक्ट्रेसेस के पहने हुए नथ के ये लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।