herzindagi
kangan designs you can pair with any bangles

Hartalika Teej Kangan Designs: हर रंग की चूड़ी के साथ अच्छे लगेंगे कंगन के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखे तस्वीरें

हरतालिका तीज के मौके पर आप कंगन के इन लेटेस्ट डिजाइंस को पहनें। ये हर रंग की चूड़ियों के साथ खूबसूरत लगेंगे और आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे। 
Editorial
Updated:- 2024-08-29, 23:09 IST

भारत तीज-त्योहारों का देश है। एक के बाद एक त्योहार आकर जीवन में रंग भर देते हैं। हरियाली तीज, रक्षाबंधन, कजरी तीज और जनमाष्टमी के बाद, अब हरतालिका तीज का त्योहार आने वाला है। इस साल, 6 सितंबर 2024 को यह त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार यूं तो सभी के लिए खास होते हैं। लेकिन, खासकर महिलाएं त्योहार के मौकों पर सजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। साड़ियां हों या फिर ज्वेलरी, महिलाएं, त्योहारों पर सोलह-श्रंगार करना पसंद करती हैं। खासकर, हाथों में चूड़ियां और कंगन पहनना, शादीशुदा महिलाओं को खूब भाता है। यहां हम आपको कंगन के कुछ ऐसे डिजाइंस दिखा रहे हैं, जिन्हें आप हरतालिका तीज के मौके पर पहन सकती हैं। ये आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे और हर रंग की चूड़ियों के साथ खूबसूरत लगेंगे। ज्यादातर महिलाएं, हरतालिका तीज पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में मेहंदी लगे हाथों में चूड़ियों के साथ कंगन के ये डिजाइंस आपको लुक को और आकर्षक बनाएंगे।

फ्लोरल डिजाइन कंगन 

floran kangan designs

फूल-पत्ती और कलियों वाले डिजाइन के कंगन, प्लेन चूड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लुक देने का काम करते हैं। इसमें आपको सिंपल स्टोन वर्क से लेकर सिल्वर ज्वेलरी तक, कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इसमें आपको अपनी पसंद के और  साड़ी या सूट के साथ मैचिंग कई कलर्स देखने को मिल जाएंगे। आप चाहें तो अपनी ड्रेस से मिलते-जुलते कलर कॉम्बिनेशन को मिक्स करके सेट तैयार कर सकती हैं। ये कंगन किसी भी रंग की चूड़ी के साथ खूब फबेंगे। मार्केट में आपको इससे मिलते-जुलते कंगन 200-300 रुपये के पियर तक में मिल सकते हैं। 

जरकन कंगन डिजाइन

jarkan kangan designs

ज्वेलरी में स्टोन वर्क को हमेशा पसंद किया जाता है। इसमें आप बारीक डिजाइन वाले इन जरकन वाले कंगन को पहन सकती हैं। अगर आपके हाथ भारी हैं तो इसमें आप चौड़े डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें आपको लटकन और चेन में भी कई फैंसी कंगन डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। ये कंगन प्लेन चूड़ियों के साथ बहुत अच्छे लगेंगे। अगर आप चूड़ी नहीं पहन रही हैं, तो इस तरह के कंगन आपको बिना चूड़ी के भी हैवी लुक देने में मदद कर सकते हैं। आजकल इस तरह के कंगन में लटकन वर्क भी काफी पसंद किया जाने लगा है।

यह भी पढ़ें- Hartalika Teej 2024 Simple Mehndi Designs: केवल 5 मिनट में मेहंदी की ये सुंदर डिजाइंस हाथों पर लगाएं, देखें खूबसूरत तस्‍वीरें

पर्ल कंगन डिजाइन

pearl kangan designs

पर्ल वर्क ज्यादातर सटल और पेस्टल कलर की ड्रेस के साथ बेस्ट लुक देता है। पर्ल ज्वेलरी हमेशा ट्रेंड में रहती है और इसे अलग-अलग तरीके से स्टाइल किया जा सकता है। आजकल इसमें आपको ग्रीन और मैरून स्टोन डिजाइन में भी मिल जाएंगे। इस तरह के कंगन हर कलर की चूड़ियों के साथ आपको परफेक्ट लुक देंगे। अगर आप लाल और हरे रंग की चूड़ियां पहन रही हैं, तो कंट्रास्ट में पर्ल कंगन काफी खूबसूरत लगेंगे।

 यह भी पढ़ें- Red-Yellow Chunri Saree Designs: शादी के कई सालों बाद भी लाल-पीली चुनरी प्रिंट साड़ी में आप दिखेंगी नव्य-नवेली दुल्हन जैसी, देखें डिजाइंस की तस्वीरें


Image Credit- Etsy, RS Zavers, Shri Krishna Pearls, Glitter Gleam

 

 

हरतालिका तीज पर ये कंगन डिजाइंस आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे। अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

 

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।