Rose Day Special Gulab Shape Earring Designs: रोमांटिक लुक के लिए ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली ईयररिंग्स, देखें डिजाइंस

Gulab Shape Earrings For Girls: गुलाब शेप के ईयररिंग डिजाइंस आजकल लड़कियों को खूब लुभा रहे हैं। दरअसल, वेलेंटाइन डे वीक शुरू होने वाला है और सबसे पहले रोज डे ही आता है, इसलिए लड़कियों ने इस दिन खुद को रोमांटिक लुक देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार में भी गुलाब के शेप की ईयररिंग डिजाइंस की बेशुमार वेराइटी मौजूद है। तो चलिए आज हम आपको गुलाब ईयररिंग्स के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप सलवार सूट, जींस-टॉप या फिर ड्रेसेस के साथ पहन सकती हैं।
गुलाब शेप के स्टड ईयररिंग डिजाइंस
स्टड ईयररिंग्स को आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको रेड, येलो, ब्लू, रेड और गोल्डन के साथ-साथ सिल्वर कलर भी मिल जाएंगे। बेस्ट बात तो यह है इनमें आपको बड़े और छोटे, दोनों तरह के स्टड्स मिल जाएंगे। अगर आपका फेस छोटा है, तो आपको बड़े गुलाब शेप वाले स्टड्स का चुनाव करना चाहिए, वहीं चेहरे बड़ा और चौड़ा है, तो आपके ऊपर छोटे स्टड्स अच्छे लगेंगे।
पैटर्न- इसमें आपको जरकन और मोती वर्क पैटर्न में गुलाब स्टड्स मिल जाएंगे। इन्हें पहनकर आपको रॉयल लुक मिल सकता है।
प्राइस- गुलाब शेप के स्टड्स आपको बाजार में 120 रुपये से लेकर 200 रुपये तक में मिल जाएंगे।

गुलाब शेप के ड्रॉप ईयररिंग डिजाइंस
ड्रॉप ईयररिंग्स आजकल फैशन में हैं और रोमांटिक लुक पाने के लिए आप गुलाब शेप वाले ड्रॉप ईयररिंग्स पहन सकती हैं। इन्हें आप एथनिक आउटफिट्स के साथ-साथ वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं। गोल चेहरे वाली लड़कियों पर इस तरह के ईयररिंग्स लाजवाब लगेंगे।
पैटर्न- इसमें आपको खिले हुए गुलाब के साथ गुलाब की पंखुडि़यों वाले ईयररिंग्स भी मिल जाएंगे।
प्राइस- ड्रॉप ईयरिरिंग्स में गुलाब शेप में कई वेराइटी बाजार में मौजूद है। यह आपको 250 रुपये से लेकर 500 रुपये के अंदर-अंदर मिल जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Drop Earring Designs: गोल चेहरे की शान बढ़ा देंगी ड्रॉप ईयररिंग्स, मार्केट में आ रही है ये नई डिजाइंस

गुलाब शेप डैंगल ईयररिंग डिजाइंस
वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनने के लिए स्टाइलिश ईयररिंग्स तलाश रही हैं और एक अच्छा रोमोंटिंक लुक पाना चाहती हैं, तो आपको गुलाब शेप वाले डैंगल ईयररिंग्स डिजाइंस का चुनाव करना चाहिए। इस तरह के ईयररिंग्स को पहनने से न केवल आपके लुक में गजब का निखार आएगा बल्कि आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ जाएगा।
पैटर्न- इस तरह के ईयररिंग में आपको गुलाब के छोटे और बड़े आकार के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, आपको इसमें गुलाब के अलग-अलग रंग भी देखने को मिल जाएंगे।
प्राइस- इस तरह के ईयररिंग्स आपको बाजार में 80 रुपये से लेकर 150 रुपये तक में मिल जाएंगे। आपको इसमें कई तरह के पैटर्न और वर्क भी मिल जाएगा।

गुलाब शेप के सर्कुलर ईयररिंग्स डिजाइंस
यह बहुत ही ट्रेंडी और नए तरह का ईयररिंग डिजाइन है। इसमें आपको स्पाइरल तरह का डिजाइन मिलेगा। इसमें ईयररिंग को लॉक करने के लिए आपको पीछे की जगह आगे की ओर उसे बंद करना होता है। इसमें आपको गुलाब शेप के डिजाइंस भी मिल जाएंगे।
पैटर्न- इसमें भी आपको ब्रॉड और छोटे शेप के पैटर्न मिल जाएंगे। इनमें आपको गोल्डन और सिल्वर के साथ-साथ अलग-अलग रंग के गुलाब मिल जाते हैं।
प्राइस- इसमें आप जितना हैवी और फाइन मटीरियल वाले ईयररिंग्स लेंगी, उसके दाम उतने ही ज्यादा होंगे। बाजार में आपको ऐसे ईयररिंग्स 100 रुपये से लेकर 250 रुपये तक में मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Silver Earrings For Girls: बेटी के लिए अभी से खरीदें ऐसे सिल्वर टॉप्स इयररिंग, देखें एक से एक डिजाइंस

रोज पेटल्स हुक ईयररिंग्स डिजाइंस
यह बहुत ही रियलिस्टि फाइबर रोज पैटल्स वाले हुक ईयररिंग्स होते हैं। इन्हें आप किसी भी वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको पिंक, रेड और ब्लू शेड्स मिल जाएंगे। आप जिस रंग का आउटफिट पहन रही हैं, उसी कलर के हुक ईयररिंग्स पहन सकती हैं।
पैटर्न- आपको इसमें बड़े, छोटे या फिर मल्टीपल पेटल्स वाले ईयरिंग्स मिल जाएंगे।
प्राइस- 50 से 150 रुपेय तक में आपको अलग-अलग डिजाइंस में ऐसे ईयररिंग्स मिल जाएंगे

तो इस रोज डे रोमांटिक लुक के लिए ऊपर दिखाए गए ईयररिंग्स डिजाइंस में से अपने लिए भी आप चुन सकती हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।