Gota Patti Neck Designs: फैंसी लुक पाने के लिए सलवार-सूट से लेकर कुर्ती के साथ बेस्ट रहेंगे गोटा-पट्टी नेक के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

सूट और कुर्ती में स्टाइलिश दिखने के लिए लेटेस्ट फैशन ट्रेंड में चल रही चीजों और अपने बॉडी के शेप के अनुसार स्टाइल करना बेहद जरूरी होता है।
Updated:- 2024-08-29, 07:30 IST
gota patti neck designs for  suit

सलवार-सूट और कुर्ती तो हम सभी पहनते हैं और इसमें आजकल रेडीमेड डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। फैशन के बदलते दौर में भी रेडीमेड से ज्यादा सलवार-सूट और कुर्ती को हम सिलवाना पसंद करते हैं। इसमें सही नेकलाइन को चुनना बेहद जरूरी होता है।

gota patti suits

बात अगर लेटेस्ट डिजाइन की करें तो इसमें गोटा-पट्टी डिजाइन नेक लाइन आजकल ट्रेंड में है। तो आइये देखते हैं गोटा-पट्टी डिजाइन की नेकलाइन के कुछ खास डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन्हें स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स- 

फ्लोरल गोटा-पट्टी लेस नेक डिजाइन

floral gota patti neck design

गोटा-पट्टी में आपको कई सारे डिजाइन और चौड़ाई वाली लेस के कलेक्शन देखने को मिल जाएंगे। आप फैंसी लुक के लिए प्लेन या प्रिंटेड सूट या कुर्ती में 2 से 3 लेयर में लेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 लेयर बारीक चौड़ाई वाली लेस का इस्तेमाल करें और एक लेयर आप थोड़ी चौड़ी फूलों के डिजाइन वाली गोटा-पट्टी लेस को चुन सकते हैं। इस तरह का डिजाइन देखने में काफी हैवी लुक देने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें: Kurti Neck Designs: मॉडर्न और फैंसी लुक देने में मदद करेंगे कुर्ती की नेक के ये लेटेस्ट डिजाइंस

वी-नेक डिजाइन गोटा-पट्टी नेकलाइन

deep v neck ()

आजकल सबसे ज्यादा वी-नेकलाइन को पसंद किया जाने लगा है। इसमें आप पतली लेस की जगह पर थोड़ा डीप तरह से नेकलाइन को डिजाइन कर सकते हैं। इसमें आप चौड़ी सिंपल लेस का इस्तेमाल करें। सिंपल सी लेस को डीप तरह से लगवाने से ही आपके सिंपल से कुर्ती और सूट लुक में जान अपने आप से डल जाएगी। इस तरह का लुक देखने में काफी मॉडर्न नजर आएगा। 

इसे भी पढ़ें: चौड़ी है गर्दन तो ये नेक डिजाइन आपके लिए रहेंगे बेस्ट

जिग-जैग गोटा-पट्टी नेकलाइन डिजाइन

zig zag gota patti neck design

 सिंपल से लुक में गोटा-पट्टी वाली नेकलाइन बनवाना चाहती हैं तो फैंसी लुक के लिए इस तरह से आप जिग-जैग में कुर्ती या सूट के उपरी हिस्से में लेस को लगवा सकती हैं। देखने में यह काफी मॉडर्न और स्टाइलिश नजर आएगा। हैवी नेक डिजाइन होने के वजह से आप चाहें तो इस तरह के सूट आप बिना दुपट्टे के भी स्टाइल कर सकते हैं।

 

अगर आपको नेकलाइन की ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।