Glass Bangles Designs For Makar Sankranti: मकर संक्रांति के दिन साड़ी के साथ पहनें ये कलरफुल चूड़ियां, देखें डिजाइंस

Bangle Designs For Women: त्योहारों पर सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में जब लुक को क्रिएट करने की बात आती है, तो हम आउटफिट, ज्वेलरी और मेकअप का खास ध्यान रखते हैं, लेकिन सिर्फ चेहरे की खूबसूरती ही जरूरी नहीं होती है हाथों की सुंदरता भी जरूरी होती है। मकर संक्रांति का त्योहार इस साल 14 जनवरी को बनाया जाएगा। ऐसे में आप हाथों में पहनने के लिए अलग-अलग डिजाइन वाली कांच की चूड़ियों को वियर कर सकती हैं, ताकि आपके हाथों की सुंदरता बढ़ सके।
मकर संक्रांति पर पहनें नीले रंग की चूड़ियां
मकर संक्रांति के मौके पर हाथों में पहनने के लिए आप नीले रंग की चूड़ियां वियर कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ी डिजाइंस आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएंगी, जिससे हाथों की रौनक दोगुनी हो जाएगी।

पिंक कलर वाली कांच की चूड़ियां
आप मकर संक्रांति के मौके पर हाथों में पहनने के लिए पिंक कलर वाली कांच की चूड़ियां वियर कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ियों में वर्क और सिंपल डिजाइन दोनों मिलेंगे। ऐसे में चूड़ियां आप आउटफिट के साथ वियर करके हाथों की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां आपको मार्केट में 50 से 60 रुपये में डिब्बी के हिसाब से मिल जाएगी।

मल्टी कलर डिजाइन वाली कांच की चूडियां
हाथों में पहनने के लिए आप मल्टी कलर डिजाइन वाली कांच की चूड़ियों को मकर संक्रांति के मौके पर वियर कर सकती हैं। इससे आपके हाथों की रौनक बढ़ जाएगी। साथ ही आपको एक साथ कई सारे रंग पहनने को मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Beautiful Glass Bangles Design: हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी कांच की ये चूड़ियां, देखें खूबसूरत डिजाइंस
हरे रंग की चूड़ियां करें वियर
मकर संक्रांति के मौके पर आप हरे रंग वाली कांच की चूड़ियों को वियर कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाली कांच की चूड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही साड़ी के साथ काफी अच्छी लगती है। इसमें आप हमेशा मिनाकारी वर्क वाली चूड़ियों को खरीदें और इसे वियर करें, ताकि आपके हाथों की रौनक बढ़ जाए। इसे आप बाद में भी वियर कर सकती हैं।

पीले रंग वाली कांच की चूड़ियां
आप मकर संक्रांति के त्योहार पर पहनने के लिए पीले रंग वाली कांच की चूड़ियां वियर कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाली चूड़ियां हाथों की रौनक को बढ़ाती हैं। साथ ही साड़ी के साथ काफी अच्छी लगती है। त्योहार पर पीला रंग सबसे ज्यादा पहना जाता है। इसलिए इसे वियर करके आप हाथों की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं। मार्केट मेंपीले रंग की चूड़ियां आपको 40 से 50 रुपये डिब्बी के हिसाब से मार्केट में मिल जाएगी।
-1767879359445.jpg)
यह भी पढ़ें- Bangle Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहनें रेड कलर की चूड़ियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
बैंगनी रंग की कांच की चूड़िया
मकर संक्रांति के त्योहा पर साड़ी के साथ पहनने के लिए आप इस तस्वीर में नजर आने वाली प्लेन कांच की चूड़ियों को वियर कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही इससे हाथ काफी सुंदर नजर आते हैं। इसमें किसी तरह का कोई वर्क नहीं आता है, लेकिन अगर आप मार्केट जाएंगी, तो कलर ऑप्शन आपको कई सारे मिल जाएंगे।
-1767879377297.jpg)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Gemini/ Myntra/ ZULKA, LAVAZZA
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।