Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:57 AM IST

पुरानी झुमकी को दें बिल्कुल नया लुक, घर बैठे मिनटों में बनाएं 3 डिफरेंट डिजाइंस

घर पर मौजूद कुछ चीजों और थोड़ी क्रिएटिविटी से पुरानी झुमकी का लुक नया और मॉर्डन बनाया जा सकता है। जब आप घर पर ही नए-नए डिजाइन की झुमकी बना सकती हैं, तो नया खरीदने के लिए पैसे क्यों खर्च करना?
Updated:- 2026-07-12, 16:56 IST
give your old jhumkis into brand new look create 3 different designs at home in minutes

झुमकी पुरानी दिखने लगी है या इसका रंग उतरने लगा है, तो फेंकने की बजाय आपको इसके रियूज के बारे में सोचना चाहिए। आप घर बैठे ही इसमें ऐसे बदलाव कर सकती हैं, जिससे कोई भी देखकर पहचान नहीं पाएगा कि यह वही पुरानी झुमकी है। आप घर बैठे इसके अलग-अलग डिजाइन क्रिएट करके, अलग-अलग स्टाइल के कपडो़ं के साथ पहन सकती हैं। आजकल ज्वेलरी को कस्टमाइज करने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है, क्योंकि इसमें ज्यादा खर्च नहीं आता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक झुमकी को अलग-अलग तरीके से कैसे पहना जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

घुंघरू स्टाइल झुमकी

इस तरह की झुमकी बनाने के लिए सबसे पहले पुरानी झुमकी के नीचे लगे हुए घोल हिस्से को ध्यान से अलग कर लें। झुमकी का बेस खराब न हो, क्योंकि इसी हिस्से की मदद से ही नया डिजाइन बनाना है। घुंघरू कई तरह के आते हैं। बिना आवाज वाली घुंघरू या हल्की आवाज वाले घुंघरू का चयन आप अपने हिसाब से कर सकती हैं।

  • झुमकी के नीचे वाले हिस्से पर ज्वेलरी वायर या मजबूत धागे की मदद से घुंघरू बांधें। छोटे-छोटे गोल्डन या सिल्वर घुंघरू ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- 'चोकर नेकलेस' कैसे बना फैशन ट्रेंड? जानिए इसका दिलचस्प इतिहास

DIY jhumka

रंग-बिरंगे बीड्स या मोती वाली झुमकी

रंग-बिरंगे बीड्स वाली झुमकी बनाने के लिए आपको पतली तार की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि इसकी मदद से ही आप बीड्स को लटका पाएंगी। पहले आप तार में बीड्स या मोती लगाकर डिजाइन बना लें। आप चाहें तो एक ही रंग की मोती भी लगा सकती हैं। बीड्स या मोती डालने के बाद तार के नीचे वाले हिस्से को हल्का मोड़ दें, ताकि मोती बाहर न निकलें। अब तैयार की गई इन बीड्स वाली तारों को झुमकी के नीचे वाले घोल हिस्से पर लगा लें।

इसे भी पढे़ं- Kaftan Dress को इन तरीकों से करें स्टाइल, हर महफिल में लगेंगी सबसे यूनिक

ghungroo jhumki designs

चेन झुमका

इसे बनाने के लिए आपको एक पतली चेन लेनी है। आप झुमके के रंग के हिसाब से इसका चयन करनी सकती हैं। चेन को आप अपनी पसंद की लंबाई के अनुसार काट लें। इसके लिए आप एक साथ कई-पतली-पतली चेन का गुच्छा बना सकती हैं। इस गुच्छे को आप ऊपर से एक तार में लपेट दें। इसके बाद आप इसे इसे झुमकी के नीचे वाले हिस्से में लटकाएं और चेन वाली झुमकी बनकर तैयार है।

beaded jhumka styling

इसके अलावा आप कुंदन-स्टोन झुमकी और सिल्क थ्रेड झुमकी भी बना सकती हैं। सिल्क थ्रेड झुमकी हल्की होती है और इसमें रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट किया जाता है। अगर आप सिलाई में अच्छी हैं, तो अलग-अलग डिजाइन क्रिएट कर पाएंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।