इफ्तार पार्टी में हर कोई करेगा आपके ही लुक की तारीफ, जब स्टाइल करेंगी ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले फुल स्लीव्स सूट

सूट कई सारे खास मौकों पर ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है और ये आपको आसानी से मार्केट या बाजार में मिल जाएंगे। लेकिन, अगर आप किसी इफ्तार पार्टी में शामिल हो रही हैं और न्यू लुक चाहती हैं साथ ही, ये भी चाहती हैं कि हर कोई आपके लुक की तारीफ करे तो आप ये फुल स्लीव्स सूट स्टाइल कर सकती हैं। ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले सूट न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इन सूट में आप बेहद ही सुंदर नजर आएंगी।
फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी सूट

रॉयल लुक के लिए आप इस तरह का फ्लोरल सूट स्टाइल कर सकती हैं। इस सूट में फ्लोरल डिजाइन में की गई एम्ब्रॉएडरी आपके लुक को स्टाइलिश बनाएगी। इस तरह का सूट आपको कई सारे नेक डिजाइन साथ ही, कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएंगे। इस तरह का सूट आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से 1,000 से 2,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस सूट के साथ आप सिंपल चोकर और फुटवियर में आप खूबसूरत डिजाइनर फ्लैट्स पहन सकती हैं।
रेयान सूट
-1742446586863.jpg)
अगर आप लाइट कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह का सूट स्टाइल कर सकती हैं। यहां सूट रेयान फैब्रिक और लाइट कलर साथ ही, राउंड डिजाइन ऑप्शन के साथ आता है। अगर आपको इस तरह का लाइट कलर का सूट स्टाइल करना है तो आप इसे कई सारे कलर और पैटर्न में इसे खरीद सकती हैं। इस तरह का सूट आपको 1,000 रुपये की कीमत में मिल सकता है।
इस सूट के साथ आप सिंपले नेकलेस साथ ही, झुमके भी स्टाइल कर सकती हैं।
एम्ब्रॉयडरी वर्क सूट
-1742446600544.jpg)
अगर आप स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं तो आप इस तरह के एम्ब्रॉयडरी वर्क सूट स्टाइल कर सकती हैं। इस सूट में बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस सूट में आपका लुक सबसे अलग और रॉयल नजर आएगा। इस सूट को आप कई कलर ऑप्शन के साथ 2,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस सूट के साथ आप मोती वर्क वाला चोकर साथ ही, फुटवियर में आप हील्स स्टाइल कर सकती हैं।\
इसे भी पढ़ें- Eid 2025 Special Sharara Suit: ईद पर चांद सा नूर देंगे दिव्यांका त्रिपाठी के शरारा सूट, यहां से लें स्टाइलिंग टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:montecarlo, myntra, flipkart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।