herzindagi

Best looks of the week: प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन, सुष्मिता सेन... देखिये इनकी खूबसूरती का जलवा

इस वीक हमें बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने लुक्स से काफी इम्प्रेस किया है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन, सुष्मिता सेन, दीपिका पादुकोण... सभी हमारे बेस्ट लुक्स ऑफ़ द वीक की लिस्ट का हिस्सा हैं। इन लुक्स में शामिल हैं रेड, ब्लैक, ग्रे और पिंक जैसे कई कलर्स

Shikha Sharma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 12 Oct 2018, 14:10 IST

प्रियंका चोपड़ा

Create Image : Image Courtsy: @akrisofficial/Instagram

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस सप्ताह लग रही थीं रेड हॉट! Akris क्रिमसन सिल्क क्रेप बो रेड शर्ट के साथ प्रियंका ने कैरी किया इसी ब्रैंड का पेंसिल लेदर पेंसिल स्कर्ट। रेड लिपस्टिक, स्ट्रेट हेयर्स और हाथ में क्यूट लिटिल हैंडल-पाऊच भी प्रियंका के इस लुक के साथ बेहद अच्छे लग रहे हैं।

Read more: ट्रेंच कोट ड्रेस फैशन अपनाएं और बॉलीवुड ऐक्‍ट्रेसेस जैसा लुक पाएं

सोनाक्षी सिन्हा

Create Image : Image Courtsy: @sonakshisinha/Instagram

रोहित गाँधी और राहुल खन्ना के फैशन शो के लिए सोनाक्षी सिन्हा बनीं शोस्टॉपर! लॉन्ग थाई-हाई फ्रंट साइड स्लिट शिमरी गाउन में सोनाक्षी कहर ढा रही हैं। दिव्या चब्लानी ने सोनाक्षी का मेकअप किया जिसमें उनका ब्लू शिमर आय मेकअप कॉन्ट्रास्ट लुक में काफी अच्छा लग रहा है। माधुरी नखाले ने इनके हेयर्स को बहुत अच्छी तरह स्टाइल किया है।

Read more: सोनाक्षी सिन्हा ने दिए खुलकर जिंदगी जीने के टिप्स

दिशा पाटनी

Create Image : Image Courtsy: @dishapatani/Instagram

बॉलीवुड की उभरती स्टार दिशा पाटनी इस मेटालिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। Elle Beauty Awards  में दिशा Hamda Al Fahim के इस ट्यूब स्टाइल ग्रे फ्लोर लेंथ गाउन में पहुंची। कर्ली हेयर्स और हाई सिल्वर हील्स में दिशा को स्टाइल किया है मोहित राय ने।

दीपिका पादुकोण

Create Image : Image Courtsy: @gauriandnainika/Instagram

दीपिका पादुकोण गौरी एंड नैनिका की वन-साइड शोल्डर फ्लोर लेंथ गाउन में कमाल की दिख रही हैं। सिल्वर रंग को दीपिका ने बड़ी खूबसूरती से कैरी किया है। मैचिंग सिल्वर पम्प्स और साइड पार्टेड हेयर्स के साथ दीपिका ने Winged आय लाइनर और सिल्वर ज्वेलरी को भी अपने इस लुक के लिए स्टाइल किया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

Create Image : Image Courtsy: @manishmalhotra05/Instagram

ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस सप्ताह अपने लुक्स से एक बार फिर हमें इम्प्रेस किया है। मनीष मल्होत्रा के रेड एंड क्रीम फ्लावर प्रिंट फ्लोर लेंथ के गाउन में ऐश्वर्या ने अपने आपको एक बार फिर विश्व की सबसे खूबसूरत महिला साबित किया है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस लुक को नो ज्वेलरी टच दिया है। बालों का जुड़ा बनाया है जिसे फ्लावर ऐसेसरिज़ के साथ कैरी किया है।

सुष्मिता सेन

Create Image : Image Courtsy: Yogen Shah

भूमिका ज्योति के ग्रीन कलर के इस आउटफिट को सुष्मिता ने जिस तरह से कैरी किया है, वैसा कोई शायद ही कैरी क्र सकता है। प्लेन कलर्ड ड्रेस के साथ गोल्डन प्रिंटेड ट्रांसपरेंट जैकेट भी बहुत अच्छा लग रहा है। नो ज्वेलरी और परफेक्ट मेकअप में सुष्मिता सेन बहुत स्टाइलिश और सुन्दर लग रही हैं।

सोनम कपूर

Create Image : Image Courtsy: @sonamkapoor/Instagram

ESCADA के पिंक फ्लावर आउटफिट को सोनम कपूर बहुत ही सुन्दर लग रही हैं। मैचिंग जैकेट और ब्लैक बेल्ट भी इस लुक को परफेक्ट बना रहा है। पिंक लिप्स और परफेक्ट वेवी हेयर्स सोनम पर बहुत अच्छे लग रहे हैं।