Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:04 AM IST

Party Footwear For Ladies: ब्लैक पार्टी वियर ड्रेस के साथ खूब जचेंगे ये फुटवियर, हर कोई देखता रह जाएगा

ब्लैक ड्रेस के साथ अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि ब्लैक फुटवियर ही सबसे अच्छा लगेगा, लेकिन इसके लिए फुटवियर का कौन सा स्टाइल चुनना चाहिए, इस बात का ध्यान रखना भी बहुत ज्यादा जरूरी है।
Updated:- 2026-06-21, 12:17 IST
footwear ideas for black party wear dress female

ब्लैक ड्रेस लगभग हर महिला की पहली पसंद होती है। पार्टी में जाना हो तो ज्यादातर महिलाएं ब्लेक कलर की ड्रेस पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि, ब्लेक ड्रेस चुनने के बाद इसके साथ सही रंग के फुटवियर का चुनाव करना ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण रंग होता है, ब्लेक ड्रेस के साथ आप जो भी फुटवियर पहनेंगी, वह ज्यादा फोकस होगी और यह आपके लुक को बेहतर बनाने में भी मदद करेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ब्लेक ड्रेस पर किस तरह के फुटवियर आप पहन सकती हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

बॉडीकॉन ब्लैक ड्रेस के साथ पहनें स्टिलेटो हील्स

बॉडीकॉन ड्रेसिस आपको फिट दिखाती हैं, ऐसे में हील्स का चुनाव भी क्लासी ही होना चाहिए। आप स्टिलेटो हील्स इस तरह की ड्रेसिस के साथ पहन सकती हैं। सिल्वर, गोल्डन या न्यूड कलर की स्टिलेटो हील्स ब्लैक बॉडीकॉन के साथ खूब जचती हैं। नाइट पार्टी हो या कॉकटेल पार्टी यह आपके लुक को यादगार बना देगी। आपको यह मार्केट में लगभग 1000 रुपये के अंदर मिल जाएगी। अगर आप अच्छे ब्रांड से लेती हैं, तो लगभग 2000 से 3000 रुपये तक भी खर्च हो सकते हैं। अच्छी ब्रांड से लेंगी, तो पतली हील्ट टूटने का खतरा कम रहता है।

इसे भी पढ़ें- Denim Dress के साथ खूब जचते हैं ये फुटवियर आइडियाज, आप भी करें ट्राई

black dress footwear

स्लिट ड्रेस के साथ पहनें स्ट्रैपी हील सैंडल

इस तरह की ड्रेसिस में साइड कट होता है। कई ड्रेसिस बीच में कट वाली भी होती है, ताकि चलने में आरामदायक हो, ऐसे में इस ड्रेस के साथ आपको स्ट्रैपी हील सैंडल पहनना चाहिए। खास बात यह है कि ब्लेक के साथ आप सिल्वर और रोज गोल्ड वाली हील्स कलर भी ट्राई कर सकती हैं। लोकल मार्केट से लेती हैं, तो इस तरह की सैंडल्स आपको 500 से 700 रुपये आसानी से मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Black Footwears for Women: ब्लैक फुटवियर के ये 5 ट्रेंडी डिजाइंस बढ़ाएंगे पैरों की खूबसूरती, देखें डिजाइंस

heels for black dress

A-Line या मिडी ड्रेस के साथ पहनें ब्लॉक हील्स

इस तरह की ड्रेसिस काफी आरामदायक होती हैं। इसके साथ आप ब्लॉक हील्स पहनेंगी, तो यह आपको लंबा भी दिखाएगी और चलने में भी परेशानी नहीं करेगी। जिन महिलाओं को घंटों खड़े रहना पड़ता है, वह इस तरह की हील्स ज्यादा पसंद करती हैं। इस तरह की हील्स भी 500 रुपये में आसानी से मिल जाती है। इसे पहनकर चलना आसान होता है, इसलिए जल्दी टूटती भी नहीं।

footwear with black bodycon dress

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।