Basant Panchami Suit Designs: सरस्वती पूजा पर चाहती हैं ट्रेडिशनल लुक तो स्टाइल करें ये फ्लोरल प्रिंट सूट

इस साल 2 फरवरी को बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की पूजा होती है और इस खास मौके पर महिलाएं ट्रेडिशनल लुक में नजर आती है। इस दिन ज्यादातर महिलाएं येलो कलर के सूट या साड़ी स्टाइल करना पसंद करती हैं। लेकिन, अगर आप कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं तो इस मौके पर फ्लोरल सूट स्टाइल कर सकती हैं। यह सूट ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है तो साथ ही इस तरह के सूट में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत भी नजर आएगा।
फ्लोरल थ्रेड वर्क सूट
थ्रेड वर्क सूट न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है और अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह के फ्लोरल थ्रेड वर्क सूट का चुनाव कर सकती हैं। इस सूट के बॉर्डर में बेहद ही खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन में थ्रेड वर्क किया हुआ है साथ ही ये लाइट कलर में है। ऑनलाइन और ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों पर आपको ये सूट आसानी से मिल भी जाएगा। यह सूट आपको 1,000 रुपये से कम कीमत में मिल सकता है।
इस सूट के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-ऑफिस के दोस्तों के बीच नजर आना चाहती हैं स्टाइलिश तो वियर करके ये प्रिंटेड जंपसूट, देखें डिजाइंस
योक डिजाइन फ्लोरल सूट
अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए आप इस तरह के सूट का चुनाव कर सकती हैं। यह सूट आपको राउंड नेक डिजाइन में है और इस सूट के साथ जो दुप्पटा हैं वो फ्लोरल पैटर्न में है। इस सूट में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत और अलग नजर आएगा और इस सूट को आप चोकर या फिर सिंपल ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इस तरह का सूट को आप 1,200 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
प्रिंटेड डिजाइन फ्लोरल सूट
लाइट कलर में अगर आप कुछ पहनना चाहती हैं तो आप इस तरह के सूट का चुनाव कर सकती हैं। इस सूट में बेहद ही खूबसूरत प्रिंट करके डिजाइन बनाया हुआ है साथ ही ये वी-नेक डिजाइन में आता है। इस सूट को आप 1,500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस सूट के साथ आप मिरर वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Suit Designs: बसंती पंचमी पर ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए बेस्ट रहेंगे ये डिजाइनर येलो सूट,इस तरह करें स्टाइल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit:myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।