herzindagi
 floral lehenga designs

Lehenga Designs : शादी में रॉयल लुक पाने के लिए बेस्ट हैं ये फ्लोरल लहंगा,देखें डिजाइंस

अगर आप शादी के मौके पर रॉयल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह के फ्लोरल लहंगे का चुनाव कर सकती हैं जो रॉयल लुक पाने के लिए बेस्ट है। 
Editorial
Updated:- 2025-01-13, 21:12 IST

शादी जैसे खास मौके पर महिलाएं लहंगा पहनना ज्यादा पसंद करती है और बाजार में आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ लहंगे मिल जाएंगे। जिन्हे आप शादी जैसे खास मौके पर वियर कर सकती हैं। लेकिन, अगर आप कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं साथ ही ये भी चाहती हैं कि आपका लुक रॉयल नजर आए तो आप ये फ्लोरल लहंगा इस खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले फ्लोरल लहंगा दिखा रहे हैं। इस तरह के लहंगे में जहां आप भीड़ से अलग नजर आएंगी तो वहीं आपक लुक भी रॉयल नजर आएगा।

फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा

floral lehenga designs

न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह का प्रिंटेड फ्लोरल लहंगा इस खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। यह लहंगा सिंपल है पर इसमें बेहद ही खूबसूरत प्रिंट करने फ्लोरल डिजाइन बनाया हुआ है। इस तरह का लहंगा आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएगा जिसे आप 5,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकती हैं।

इस लहंगे के साथ आप चोकर स्टाइल वाले नेकलेस का चुनाव कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Lehenga Designs: दुल्हन की भाभी भी नजर आएगी सुंदर, जब शादी में वियर करेंगी ये लहंगा

floral lehenga latest designs (3)

प्रिंटेड में आप इस तरह का लहंगा भी स्टाइल कर सकती हैं जो न्यू और रॉयल लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

ऑर्गेंजा फ्लोरल लहंगा

floral lehenga latest designs

इस तरह का लहंगा भी आजकल काफी ट्रेंड में है और न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह के ऑर्गेंजा फ्लोरल लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत वर्क किया गया है साथ ही ये ब्लू कलर में है। इस तरह के लहंगे को स्टाइल करने के बाद आपका लुक भीड़ से अलग नजर आएगा। इस तरह का लहंगा आप 4,000 से 6000 रुपये की कीमत में मिल जाएगा।

यह विडियो भी देखें

इस ऑर्गेंजा फ्लोरल लहंगे के साथ आप मिरर वर्क वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।

एम्ब्रॉयडरी वर्क फ्लोरल लहंगा

floral lehenga latest designs (2)

रॉयल लुक के लिए आप इस तरह के लहंगे का भी चुनाव कर सकती हैं और इस लहंगे में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा। यह लहंगा ऑर्गेंजा फैब्रिक में है साथ ही फ्लोरल डिजाइन में बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है। यह लहंगा आपको बाजार में मिल जाएगा साथ ही ऑनलाइन भी आप इसे 6,000 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

इस लहंगे के साथ आप मिरर वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।

lehenga designs

अगर आप कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं तो अप इस तरह के लहंगे का भी चुनाव कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Lehenga Choli Designs: पोंगल के त्योहार पर चाहती हैं साउथ इंडियन स्टाइल में ब्यूटीफुल लुक तो वियर करें ये खूबसूरत डिजाइंस वाली लहंगा चोली

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-nykaafashion,myntra, mirraw, fabfunda

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।