Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:27 AM IST

Fitted Shirts For Women: ऑफिस हो या कैजुअल आउटिंग, हर महिला के पास होने चाहिए ये 5 फिटेड शर्ट्स; मिलेगा पर्फेक्ट लुक

Fitted Shirts For Women: अगर आप भी वर्किंग वुमन हैं और रोजाना पहनने के लिए एक से एक खूबसूरत आउटफिट ट्राई करती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर फिटेड शर्ट को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन शर्ट डिजाइंस के बारे में। 
Updated:- 2026-04-15, 17:15 IST
image

फैशन की इस बदलती दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने लुक को डिफरेंट और स्टाइलिश बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट फिटेड शर्ट के डिजाइंस बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपके प्रोफेशनल लुक को भी अट्रैक्टिव बना देंगे।

क्लासिक टार्टन चेक्ड डबल-ब्रेस्टेड कैजुअल शर्ट

अगर आप वर्किंग वुमन हैं और अपने ऑफिस में स्टाइलिश लुक क्रिएट कर जाना चाहती हैं, तो एक जैसे नॉर्मल आउटफिट पहनने के बजाय आप इस तरह के क्लासिक टार्टन चेक्ड डबल-ब्रेस्टेड कैजुअल शर्ट को किसी भी पेंट या जींस के साथ शामिल कर अपने लुक को डिफरेंट बना सकती हैं। ऐसे शर्ट आपके पूरे लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

3 - 2026-04-15T154521.810

धारीदार स्प्रेड कॉलर वाली कैज़ुअल शर्ट

यही नहीं अपने ऑफिस या कॉलेज लुक को डिफरेंट बनाने के लिए भी आप धारीदार स्प्रेड कॉलर वाली कैज़ुअल शर्ट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे शर्ट के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी एक बेस्ट रहेंगे। ऐसे शर्ट को आप नजदीकी बाजार में किसी भी शॉप पर फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं। 

4 - 2026-04-15T154515.928

नीले रंग की फिट होने वाली कॉलर शर्ट

अगर आपको एक से एक खूबसूरत शर्ट पहनने का बहुत शौक है, तो आपके लिए नीले रंग की फिट होने वाली कॉलर शर्ट सही रहेगा। ऐसे शर्ट को आप ब्लैक कलर की पेंट या जींस के साथ शामिल कर सकती हैं। यह आपको डिफरेंट और गॉर्जियस लुक देने में मदद करेगा साथ ही ऑफिस या कॉलेज लुक को भी बेहतर बना देगा। ऐसे शर्ट को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं। 

2 - 2026-04-15T154517.968

यह भी पढ़ें- Long T-Shirt Designs: गर्मियों में कम्फर्टेबल लुक क्रिएट करने के लिए स्टाइल करें लॉन्ग टी-शर्ट, देखें डिजाइंस

पिंक स्लिम फिट कॉटन कैज़ुअल शर्ट

अगर आप किसी खास इवेंट में जा रही हैं और ऐसे में आपको फॉर्मल आउटफिट पहनना हैं, तो आप इस तरह के लेटेस्ट पिंक स्लिम फिट कॉटन कैज़ुअल शर्ट को किसी भी पेंट के साथ शामिल कर अपने इवेंट वाले लुक को डिफरेंट बना सकती हैं। इस आउटफिट के साथ आप कुछ एक्सेसरीज भी शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

5 - 2026-04-15T154523.438

स्काई ब्लू रेगुलर फिट शर्ट

अगर आप किसी खास मौके पर शर्ट और पेंट पहनने का सोच रही हैं, तो अब आपको आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए यह खूबसूरत स्काई ब्लू रेगुलर फिट शर्ट भी बेस्ट रहेगा। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान पर फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसा शर्ट मिल जाएगा। 

1 - 2026-04-15T154520.320

यह भी पढ़ें- Comfortable T-Shirt For Women: चिलचिलाती गर्मी में भी दिखें कूल और स्टाइलिश, वॉर्डरोब में शामिल करें ये लाइटवेट और ट्रेंडी टी-शर्ट्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit :  myntra/Roadster/Outzidr/STREET 9

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।