Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:14 AM IST

Farsi Salwar Suit Designs: गर्मियों में भी दिखना है नवाबी और क्लासी? ट्राई करें ये 'फारसी सलवार सूट'

Farsi Salwar Suit Designs: अगर आपको सलवार सूट पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक खूबसूरत सूट पहनना पसंद करती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर फारसी सलवार सूट शामिल कर अपनी खूबसूरती को और बढ़ा सकती हैं। 
Updated:- 2026-05-05, 14:30 IST
image

फैशन की इस बदलती दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ बदलाव होता रहता है। ऐसे में इन दिनों अधिकतर महिलाओं में फारसी सलवार सूट का काफी क्रेज देखा जा रहा है। अगर आपको भी एक से एक खूबसूरत सूट पहनने का बहुत शौक है, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट फारसी सलवार सूट के डिजाइंस बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

ब्लू शिफ्ली कुर्ता फारसी सलवार सूट

अगर आप भी गर्मी के मौसम में स्टाइलिश और डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के लेटेस्ट और डिजाइनर ब्लू शिफ्ली कुर्ता फारसी सलवार सूट को पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं, साथ ही रॉयल लुक भी पा सकती हैं। ऐसे सूट खासकर गर्मी के मौसम में किसी भी फंक्शन के दौरान पहनने के लिए बेस्ट होंगे।

1 - 2026-04-24T135701.173

एथनिक प्रिंटेड प्योर कॉटन कुर्ता फारसी सूट

अगर आपको सलवार सूट पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक सूट पहनती हैं, लेकिन अब आप एक जैसे सलवार सूट पहनकर बोर हो गई हैं, तो आपको सूट के डिजाइंस को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के एथनिक प्रिंटेड प्योर कॉटन कुर्ता फारसी सूट को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे सूट के डिजाइंस आपको मार्केट में मिल जाएंगे।

5 - 2026-04-24T135704.336

सी ग्रीन सिल्क ब्लेंड फारसी सलवार सूट

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए इस तरह के सी ग्रीन सिल्क ब्लेंड फारसी सलवार सूट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे सलवार सूट को आप बाजार से कपड़ा लाकर किसी भी टेलर से अपनी साइज के हिसाब से बनवा सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसे सूट के डिजाइंस मिल जाएंगे। 

3 - 2026-04-24T135705.550

प्रिंटेड ट्यूनिक कुर्ता फारसी सलवार सूट

अगर आप किसी खास फंक्शन या त्योहार पर सूट पहनने की सोच रही हैं, लेकिन अनारकली, शरारा-गरारा जैसे सूट पहनकर बोर हो गई हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आपके लिए यह प्रिंटेड ट्यूनिक कुर्ता फारसी सलवार सूट बेस्ट रहेगा। इसके साथ आप कुछ मिनिमल एक्सेसरीज शामिल कर अपने पूरे लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Afghani Suit For Women: ईद पर शरारा हुआ पुराना, अब ट्राई करें ये लेटेस्ट 'अफगानी सूट'; कंफर्ट के साथ मिलेगा ट्रेंडी लुक

4 - 2026-04-24T135659.212

कॉटन शिमर प्रिंटेड फारसी सलवार सूट

अगर आपको किसी खास मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना है, लेकिन कौन सा आउटफिट पहनें इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले कॉटन शिमर प्रिंटेड फारसी सलवार सूट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे सलवार सूट के डिजाइन अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बन चुके हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। 

2 - 2026-04-24T135702.714

यह भी पढ़ें- Salwar Suit Designs for Women: हर मौके पर पहनने के लिए परफेक्ट हैं सलवार सूट के ये 5 लेटेस्ट डिजाइन्स, गर्मियों में मिलेगा कंफर्ट लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : nykaafashion/Gajra Gang/Tikhi Imli/myntra/Khushal K/ROMONIA/HOUSE OF KARI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।