
फैशन में आए दिन कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में इन दिनों नाम वाले पेंडेंट का काफी क्रेज महिलाओं में देखा गया है। ऐसे अगर आपको भी सोने की चेन या पेंडेंट पहनना बहुत पसंद हैं, तो अब आप एक जैसे पेंडेंट डिजाइन को पहनने के बजाय कुछ नए और लेटेस्ट नाम वाले पेंडेंट ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए बताएंगे, कि आप अपने नाम के हिसाब से डिजाइनर लेटर वाले पेंडेंट भी गले में पहन सकती हैं। आइए जानते हैं इन नाम वाले पेंडेंट डिजाइंस के बारे में।
हर कोई अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और अपने लुक को खास बनाने के लिए आउटफिट के साथ एक्सेसरीज भी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी गले में सोने का पेंडेंट पहन रही हैं, तो अब आप इस तरह के खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड पर्सनलाइज्ड नेम पेंडेंट को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे पेंडेंट का काफी क्रेज महिलाओं में देखा गया है। यह आपको यूनिक और अट्रैक्टिव लुक देने में भी मदद करेगा।

आप चाहें तो इस तरह के खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड टू नाम वाले पेंडेंट को भी गले में पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं साथ ही भीड़ से हटकर लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के पेंडेंट दूसरे पेंडेंट के मुताबिक बेहद अलग और डिफरेंट होते हैं, ऐसे में आप भी इन्हें शामिल कर सकती हैं। इन दिनों ऐसे पेंडेंट अधिकतर लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं।

अगर आप डेली वियर में पहनने के लिए सोने की चेन या पेंडेंट तलाश रही हैं, तो आपके लिए इस तरह के खूबसूरत नेम प्लेट चेन पेंडेंट डिजाइन भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस तरह के पेंडेंट को आप गले में पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं और इससे स्टाइलिश लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। आप चाहें तो ऐसे नाम वाले पेंडेंट को सुनार के यहां भी बनवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Golden Long Chain Set: सिल्क साड़ी के संग पहनें ऐसे लांग गोल्डन चेन पेंडेंट सेट, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस
अगर आपको भी पेंडेंट पहनने का बहुत शौक है और आप गले में बदल-बदल कर नए डिजाइन वाले पेंडेंट पहनती हैं, तो इस तरह के खूबसूरत नाम वाले पेंडेंट भी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आप इन्हें सुनार के यहां अपने नाम के हिसाब से बनवा सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी ऑर्डर कर सकती हैं। यह आपके लुक को परफेक्ट बनाने में भी मदद करेंगे।

डेली वियर में पहनने के लिए अगर आप पेंडेंट तलाश रही हैं, तो नॉर्मल या सिंपल डिजाइन वाले पेंडेंट पहनने के बजाय आप इस तरह के खूबसूरत दो नामों वाली स्क्रिप्ट पेंडेंट चैन भी चुन सकती हैं। ऐसे पेंडेंट आपको स्टाइलिश और यूनिक लुक देने में मदद करेंगे साथ ही खूबसूरती को बढ़ा देंगे। आप इन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- गोल्ड प्लेटेड पेंडेंट के लेटेस्ट डिजाइन, जो बढ़ा देंगे चेहरे की खूबसूरती, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।