Bangle With Kangan Set: दिवाली के मौके पर हाथों में पहनें ये लाल-हरी चूड़ियों के साथ नए डिजाइन वाले कंगन

हाथों में कंगन और चूड़ियां पहनना हम सभी पसंद करते हैं। सूट और साड़ी के साथ में हम कई तरह की फैंसी चूड़ियां और साथ में कंगन पहनते हैं। खासकर त्योहारों के मौके पर हम सजना-सवरना बेहद पसंद करते हैं।
-1729793876721.jpg)
त्योहारों की बात करें तो दिवाली आने वाली है। तो आइये देखते हैं दिवाली के खास मौके पर हाथों में पहनने के लिए चूड़ियों और कंगन की खूबसूरत डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन चूड़ियों के सेट बनाने के आसान टिप्स-
चूड़ियों के साथ गोल्ड कंगन की डिजाइंस

गोल्ड के कंगन हम सभी पहनना पसंद करते हैं। इसके साथ में सबसे ज्यादा मैरून और ग्रीन कलर कॉम्बिनेशन की चूड़ियों को हथेली पर पहन सकती हैं। इसमें आपको चूड़ियों के भी कई डिजाइन जैसे मैट, शिमर, बीड्स वाले डिजाइन की चूड़ियां देखने को मिल जाएंगे।
मल्टी-कलर चूड़ियों की डिजाइन
-1729793830449.jpg)
कलरफुल डिजाइन की चूड़ियां हाथों में बेहद खूबसूरत लुक देने का काम करती हैं। इस तरह की चूड़ियों के साथ में आप चौड़े आकार वाले फैंसी या मिरर वर्क कंगन को पहन सकती हैं। इस तरह की चूड़ियों का सेट आपको मार्केट में पहले से बनाया हुआ भी मिल जाएगा।
मोती वाले कंगन के साथ चूड़ी डिजाइन

फैंसी डिजाइन के कंगन पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह की चौड़े कंगन डिजाइन वाली चूड़ियों के साथ में पर्ल वर्क वाले कंगन पहन सकती हैं। इसमें आपको कुंदन के साथ पर्ल वर्क देखने को मिल जाएगा। ज्यादातर इसमें ब्राइट कलर्स जैसे रेड सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है।
इसे भी पढ़ें: Ahoi Ashtami 2024 Rajasthani Kangan Design: अहोई अष्टमी के मौके पर हाथों में पहनें राजस्थानी कंगन, देखें डिजाइंस
अगर आपको ये चूड़ियों और कंगन की डिजाइंस पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Zayridh, etsy,
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।