Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:00 AM IST

बिना हुक-बटन वाले ये 3 क्रिस-क्रॉस ब्लाउज डिजाइंस, देंगे सेलिब्रिटी लुक

शादियों और पार्टियों के लिए बिना हुक-बटन वाले क्रिस-क्रॉस ब्लाउज आजकल काफी ट्रेंड में हैं। नीचे लेख में जानें क्रिस-क्रॉस डिजाइन के तीन स्टाइलिश पैटर्न, जो आपको सेलिब्रिटी जैसा लुक देंगे।
Updated:- 2026-07-16, 18:38 IST
criss-cross blouse designs

आजकल शादियों और पार्टियों में साड़ी या लहंगे के साथ स्टाइलिश ब्लाउज पहनने का काफी ट्रेंड है। खूबसूरत ब्लाउज पूरे आउटफिट का लुक बदल सकता है। अगर आप भी इस सीजन में कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो बिना हुक-बटन वाले क्रिस-क्रॉस ब्लाउज डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। इन ब्लाउज की सबसे खास बात यह है कि इनमें आगे या पीछे कोई हुक या बटन नहीं होता। इसके बजाय, पीठ पर डोरियों या पट्टियां होती हैं। ये देखने में मॉडर्न और अट्रैक्टिव लगते हैं। आज के इस लेख में हम आपको क्रिस-क्रॉस डिजाइन के 3 पैटर्न बताने जा रहे हैं, जो आपको सेलिब्रिटी जैसा लुक देंगे।

क्लासिक डोरी स्टाइल क्रिस-क्रॉस ब्लाउज (Classic Dori Style Criss Cross Blouse)

क्लासिक डोरी स्टाइल डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और एवरग्रीन है। इसमें ब्लाउज के पीछे हुक या बटन की जगह कई सारी पतली डोरियां दी जाती हैं, जिन्हें एक-दूसरे को क्रॉस करते हुए बांधा जाता है। आप इन डोरियों के नीचे खूबसूरत लटकन या झुमके लगा सकती हैं। यह डिजाइन हैवी सिल्क साड़ियों और सिंपल शिफॉन साड़ियों, दोनों के साथ बेहद ग्लैमरस लगता है।

classic Dori Style Criss Cross Blouse

इसे भी पढ़ें- Ajrak Print Blouse Designs: प्लेन साड़ी के साथ स्टाइल करें अजरक प्रिंट ब्लाउज, देखें डिजाइंस

ब्रॉड फैब्रिक स्ट्रैप क्रिस-क्रॉस ब्लाउज (Broad Fabric Strap Criss Cross Blouse)

अगर आप डोरियों की जगह कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो चौड़ी पट्टियों वाला यह डिजाइन परफेक्ट है। इसमें ब्लाउज के ही फैब्रिक से बनी दो या तीन चौड़ी पट्टियां पीठ पर एक-दूसरे को काटती हुई क्रिस-क्रॉस लुक बनाती हैं। यह डिजाइन न सिर्फ देखने में मॉडर्न और सेलिब्रिटी जैसा लगता है, बल्कि पीठ को बहुत अच्छी ग्रिप और सपोर्ट भी देता है। इसे आप लहंगे के ब्लाउज के लिए चुन सकती हैं।

brad blouse designs

हॉल्टर नेक क्रिस-क्रॉस ब्लाउज (Halter Neck Criss Cross Blouse)

हॉल्टर नेक क्रिस-क्रॉस ब्लाउज के डिजाइंस बनवाती हैं, तो यह आपके लुक को बोल्ड और इंडो-वेस्टर्न लुक देता है।

halter criss cross blouse

इसमें ब्लाउज की पट्टियां गले के पीछे जाकर जुड़ती हैं और फिर वहां से क्रॉस होते हुए नीचे कमर की तरफ आती हैं। यह आगे से भी बहुत अच्छा लुक देता है और पीछे से पूरी तरह हुक-मुक्त होता है। नेट की साड़ियों या कॉकटेल पार्टी के लहंगों के साथ यह ब्लाउज डिजाइन आपको महफिल में सबसे अलग दिखाएगा।

इसे भी पढ़ें-  गर्मी-उमस में शादी अटेंड करनी है? बनवाएं ये Designer Blouse, हर कोई करेगा तारीफ

अगर आप अपने ब्लाउज में हुक और बटन नहीं लगाना चाहती हैं, तो क्रिस-क्रॉस डिजाइंस बेस्ट हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Pinterest

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।