Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:28 AM IST

Corset Bangle Designs: लड़कियों के बीच खूब ट्रेंड कर रहे ये कोर्सेट बैंगल्स, देंगे रॉयल लुक

Corset Bangle Designs: अगर आप भी एक से एक खूबसूरत बैंगल्स पहनना पसंद करती हैं, तो अब बैंगल्स को लेकर परेशान होने के बजाय आप कुछ ट्रेंडी कोर्सेट बैंगल्स को शामिल कर हाथों को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन बैंगल्स के बारे में। 
Updated:- 2026-05-30, 09:45 IST
image

हाथों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और डिफरेंट और स्टाइलिश लुक पाने के लिए महिलाएं एक से खूबसूरत बैंगल्स पहनना पसंद करती हैं। अगर आपको भी बैंगल्स पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप कुछ लेटेस्ट कोर्सेट बैंगल डिजाइंस को शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन बैंगल्स डिजाइंस के बारे में।

टील और पीले रंग के धागे से तैयार चूड़ी

अगर आप एथनिक आउटफिट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं और एथनिक आउटफिट के हिसाब से आप चूड़ी भी शामिल करती हैं, तो अब आप इस तरह के टील और पीले रंग के धागे से तैयार कोर्सेट बैंगल्स को शामिल कर सकती हैं। ऐसे बैंगल्स के डिजाइंस आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ आपके ट्रेडिशनल या एथनिक लुक को भी परफेक्ट बना देंगे।

1 - 2026-05-29T141019.470

ऑरेंज एंड पिंक थ्रेड वर्क कोर्सेट बैंगल्स

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने हाथों की शोभा को बढ़ाने के लिए इस तरह के ऑरेंज एंड पिंक थ्रेड वर्क कोर्सेट बैंगल्सको भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे होममेड बैंगल्स आपके हाथों को रॉयल और स्टाइलिश लुक देने में मदद करेंगे, साथ ही इसे पहनकर आप बाकी महिलाओं से बेहद अलग और डिफरेंट लुक पा सकती हैं।

2 - 2026-05-29T141022.587

ब्लैक सिल्क थ्रेड वर्क कोर्सेट बैंगल्स

अगर आप भी उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें बैंगल्स पहनने का बहुत शौक है और आपके पास कई तरह के बैंगल्स के कलेक्शंस भी है, तो अब आप अपने कलेक्शन में इस तरह के नए पैटर्न वाले ब्लैक सिल्क थ्रेड वर्क कोर्सेट बैंगल्स को शामिल कर डिफरेंट लुक पा सकती हैं। ऐसे बैंगल्स इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।  

4 - 2026-05-29T141015.417

यह भी पढ़ें- Plastic Bangle Designs: एथनिक कुर्ती हो या वेस्टर्न ड्रेस, आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगी प्लास्टिक बैंगल्स, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

सेक्विन डिटेल कुंदन थ्रेड वर्क कोर्सेट बैंगल्स

आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले सेक्विन डिटेल कुंदन थ्रेड वर्क कोर्सेट बैंगल्स की बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जो न सिर्फ किसी खास मौके पर पहनने के लिए सही है, बल्कि इसे आप डेली वियर में भी पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के बैंगल्स आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएंगे या आप नजदीकी बाजार में किसी चूड़ी की दुकान से भी खरीद सकती हैं।  

3 - 2026-05-29T141020.983

मल्टीकलर मिरर वर्क थ्रेड कोर्सेट बैंगल्स

अगर आप रॉयल लुक पाना चाहती हैं और एक जैसे साधारण चूड़ी पहनने के बजाय कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं, तो आपके लिए यह मल्टीकलर मिरर वर्क थ्रेड कोर्सेट बैंगल्स भी परफेक्ट रहेंगे, जिसे आप नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप से खरीदकर शामिल कर सकती हैं यह आपको गॉर्जियस लुक देने में मदद करेंगे।  

5 - 2026-05-29T141017.687

यह भी पढ़ें- Bangles for Maharashtrian Look: पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक को बनाना है खास? शामिल करें बैंगल्स के ये नए डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   pinterest/Ravali/Swathi Kuntloor/Swaleha/Nikitha

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।