Best Outfits for Pregnant Women: प्रेगनेंसी में भी दिखना है स्टाइलिश और कूल? गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये 5 आरामदायक और ढीले-ढाले आउटफिट्स

अधिकतर प्रेग्नेंट महिलाएं स्टाइलिश लुक पाने के साथ-साथ ऐसे कपड़ों की तलाश में होती है, जिसे पहनकर वे आरामदायक और कंफर्टेबल फील कर सके। अगर आप भी प्रेगनेंसी के दौरान आरामदायक कपड़े पहनना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। आज हम आपको प्रेगनेंसी में पहनने के लिए कुछ लेटेस्ट आउटफिट डिजाइंस बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे।
लेस-अप मैटरनिटी कफ्तान मैक्सी ड्रेस
अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं और ऐसे कपड़े पहनाना चाहती हैं, जिसमें आप आरामदायक महसूस करें, तो आपके लिए यह लेस-अप मैटरनिटी कफ्तान मैक्सी ड्रेस परफेक्ट हो सकता है। इसे पहनकर आप हल्का और स्टाइलिश दोनों लुक पा सकती हैं। इस तरह के आउटफिट खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सबसे सही विकल्प हो सकता है।

फ्लोरल प्रिंटेड ऑफ-शोल्डर पफ स्लीव्स मैटरनिटी ड्रेस
अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान किसी खास प्रोग्राम में जा रही हैं या परिजन के यहां जाने के लिए अच्छे और आरामदायक कपड़े की तलाश में है, तो आप इस तरह के फ्लोरल प्रिंटेड ऑफ-शोल्डर पफ स्लीव्स मैटरनिटी ड्रेस को ऑनलाइन ऑर्डर कर सकती हैं या नजदीकी बाजार में कपड़े की दुकान से भी खरीद सकती हैं। ऐसे सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेंगे।

प्रिंटेड मैटरनिटी कफ्तान नाइट ड्रेस
यही नहीं आप चाहें, तो प्रेगनेंसी के दौरान इस तरह के प्रिंटेड मैटरनिटी कफ्तान नाइट ड्रेस को भी ट्राई कर सकती हैं। यह बेहद ही कंफर्टेबल और ढीला ढाला है, ऐसे में आप इसे पहनकर कहीं भी जा सकती हैं। खासकर गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट वूमन अगर इसे पहनती हैं, तो वह बेहतर आरामदायक महसूस कर सकती हैं। इस तरह के सूट भी आपको नजदीकी बाजार में कपड़े की दुकान पर मिल जाएंगे।

फ्लोरल प्रिंटेड अंगरखा कुर्ता और पलाज़ो पैंट
आपके लिए यह लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला फ्लोरल प्रिंटेड अंगरखा कुर्ता और पलाज़ो पैंट भी परफेक्ट हो सकता है, जो खासकर प्रेगनेंसी के दौरान पहनने के लिए सही ऑप्शन है। इस तरह के सूट को महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान पहनकर न सिर्फ आरामदायक महसूस कर सकती हैं, बल्कि यह उन्हें स्टाइलिश और परफेक्ट लुक देने में भी मदद करेगा।

प्रिंटेड मैटरनिटी ए-लाइन मैक्सी ड्रेस
आप इस तरह के लेटेस्ट प्रिंटेड मैटरनिटी ए-लाइन मैक्सी ड्रेस को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे सूट को आप किसी भी फंक्शन के दौरान पहनकर जा सकती हैं। खासकर प्रेगनेंट वूमन के लिए ऐसे आउटफिट बेस्ट हो सकते हैं। यह ढीला ढाला है, जिसे पहनकर आप हल्का और आरामदायक महसूस कर सकती हैं। ऐसे सूट आपके बजट में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल सकते हैं।
-1779781610430.jpg)
यह भी पढ़ें- Maxi Dress Designs: इन लाइटवेट मैक्सी ड्रेसेस से स्टाइल लगेगा खूबसूरत, हर कोई करेगा डिजाइन की तारीफ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : myntra/Dear MA/Aujjessa/Secret Wish/ICONIC CLOTH/UGMAZ
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।