Footwear For Short Height Girls: छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये 5 तरह के फुटवियर, मिलेगा परफेक्ट लुक

छोटी हाइट वाली अधिकतर महिलाएं अपनी हाइट को लंबा और लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और छोटी हाइट की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट फुटवियर शामिल कर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट सैंडल बताएंगे। आइए जानते हैं, इन फुटवियर डिजाइंस के बारे में जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।
ब्राउन कुंदन वर्क वैज सैंडल
अगर आपकी भी हाइट छोटी है और आप अपनी हाइट के हिसाब से खूबसूरत सैंडल की तलाश में हैं, तो अब आपके लिए यह लेटेस्ट और डिजाइनर ब्राउन कुंदन वर्क वैज सैंडल बेस्ट हो सकती है। ऐसी सैंडल को पहनकर आप लंबी और खूबसूरत दिख सकती हैं।

ओपन टो बैकस्ट्रैप हील सैंडल
अगर आपकी हाइट छोटी है और आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस खूबसूरत ओपन टो बैकस्ट्रैप हील सैंडल को शामिल कर सकती हैं। इसे आप अपने किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे फुटवियर आपकी हाइट को लंबा बनाने में भी मदद करेंगे।
-1776860421248.jpg)
बेज और न्यूड रंग की पार्टी ब्लॉक सैंडल
अगर आप भी अपनी हाइट के हिसाब से ऐसी फुटवियर की तलाश में हैं, जिसमें आप लंबी और खूबसूरत दिखें, तो आपके लिए यह बेज और न्यूड रंग की पार्टी ब्लॉक सैंडल परफेक्ट हो सकती है। ऐसे फुटवियर इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो छोटी हाइट वाली महिलाओं के बीच बहुत पॉप्युलर है। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी फुटवियर की शॉप से खरीद सकती हैं।
-1776860438437.jpg)
ओपन बैक ग्रे कलर ब्लॉक हील
अगर आप रोजाना ऑफिस जाती हैं और ऐसे में अपने ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कई प्रयास भी करती हैं, तो छोटी हाइट को लेकर परेशान होने के बजाय आप इस तरह के ओपन बैक ग्रे कलर ब्लॉक हील शामिल कर अपने स्टाइल को खास और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे फुटवियर आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे या आप इसे नजदीकी बाजार में किसी शॉप से खरीद सकती हैं।
-1776860457857.jpg)
यह भी पढ़ें- Footwear for Saree: साड़ी के साथ केवल हील्स ही नहीं, इस सीजन ट्राई करें ये 5 तरह के फुटवियर
मैरून कलर एंकल लूप हील
आपके लिए इस तरह के मैरून कलर एंकल लूप हील भी परफेक्ट हो सकते हैं, जो आपको रॉयल लुक देने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक देने में भी मदद करेंगे। ऐसे फुटवियर को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से तो खरीद ही सकती हैं, साथ ही नजदीकी बाजार में किसी भी जूते या चप्पल की दुकान पर फोटो दिखाकर ऐसे सैंडल खरीद सकती हैं।
-1776860471710.jpg)
क्रिस क्रॉस पैटर्न ब्लॉक हील
हाइट छोटी होने की वजह से अगर आप भी ऐसे फुटवियर की तलाश में रहती हैं, जिसे पहनकर आप अपनी हाइट को लंबा बना दिखा सकें, साथ ही अपने लुक को पर्फेक्ट दिखा सकें, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के क्रिस क्रॉस पैटर्न ब्लॉक हील को चुन सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे साथ ही पैरों को भी अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे।
-1776860493925.jpg)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : myntra/Shoetopia/Shezone/DressBerry/Stylestry/ICONICS
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।