Chikankari Dupatta: सिंपल सूट के साथ बेस्ट लगेंगे चिकनकारी दुपट्टे की ये डिजाइंस, आप भी करें ट्राई

सलवार-सूट हम सभी पहनते हैं और इसमें मार्केट में फैब्रिक को खरीदकर खुद दर्जी से बनवाने से लेकर रेडीमेड फैंसी वर्क में आपको कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। बदलते फैशन के दौर में आपको कई तरह के मॉडर्न लुक देने वाले दुपट्टे भी मार्केट में देखने को मिलेंगे।

एलिगेंट और सोबर लुक की बात करें तो इसमें चिकनकारी वर्क वाले दुपट्टों को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। तो आइये देखते हैं प्लेन और सिंपल सलवार-सूट के साथ में पहनने के लिए चिकनकारी दुपट्टे के स्टाइलिश डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन सूट को स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स-
गोल्डन बॉर्डर चिकनकारी दुपट्टा

शादी या पार्टी में जा रही हैं तो इस तरह के गोल्डन बॉर्डर वाले चिकनकारी दुपट्टे को किसी भी तरह के सिल्क या वर्क वाले सलवार-सूट के साथ में पहन सकती हैं। गोल्डन वर्क के दुपट्टे में आपको सीक्वेन वर्क और मिरर वर्क में भी दुपट्टे के कई स्टाइल देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि इस तरह के दुपट्टे वजन में अधिक भारी होते हैं।
सीक्वेन चिकनकारी दुपट्टा

फैंसी और सोबर लुक में दुपट्टा स्टाइल करना चाहती हैं तो इस तरह की सीक्वेन वर्क वाले दुपट्टे को किसी भी तरह के सलवार-सूट के साथ में पहन सकती हैं। देखने में इस तरह के दुपट्टे आपके लुक में जान डालने का काम करेंगे। वहीं इस तरह के दुपट्टे में आपको कलर ऑप्शन के लिए ज्यादातर पेस्टल कलर्स ही देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: Dupatta With Suit: प्लेन सलवार-सूट के साथ बेस्ट लगेंगे दुपट्टे के ये नए और फैंसी डिजाइंस
नेट चिकनकारी दुपट्टा

नेट वर्क में आपको चिकनकारी कढ़ाई में कई तरह के अलग-अलग सिंपल से लेकर फैंसी वर्क में दुपट्टे देखने को मिल जाएंगे। फैशन के बदलते दौर में आजकल चिकनकारी लेस वाले बॉर्डर दुपट्टे को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह की चिकनकारी लेस को आप सलवार की मोहरी और सूट के घेरे और स्लीव्स में भी लगवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Fancy Dupatta: प्लेन सलवार-सूट के साथ में खूब जचेंगे हैवी बॉर्डर वाले दुपट्टे के ये फैंसी डिजाइंस
अगर आपको प्लेन सूट के साथ में स्टाइल करने के लिए चिकनकारी दुपट्टे की ये डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: fabindia, okhai, azafashions, shopify, thechikanlabel, soosi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।