Chandbali Pendant Designs: भारी हार के बजाय, साड़ी के साथ पहनें ये चांदबाली पेंडेंट; सिंपल लुक को भी बना देंगे रॉयल

चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए अधिकतर महिलाएं एक से एक आउटफिट के साथ लेटेस्ट और नए डिजाइन की एक्सेसरीज शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने कॉलेज या ऑफिस लुक को खास बनाने के लिए एक्सेसरीज की तलाश में हैं, तो आप डेली वियर में या किसी भी खास मौके पर कुछ नए डिजाइन वाले चांदबाली पेंडेंट को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
पर्ल कुंदन चांदबाली पेंडेंट
अगर आप किसी खास फंक्शन या इवेंट में जा रही हैं और ऐसे में अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो अब आप किसी भी ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ इस तरह के खूबसूरत पर्ल कुंदन चांदबाली पेंडेंट नेकलेस को शामिल कर सकती हैं। इस तरह के पेंडेंट डिजाइन वाले नेकलेस इन दिनों काफी चलन में हैं, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।

कुंदन मीनाकारी चांदबाली पेंडेंट सेट
आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले कुंदन मीनाकारी चांदबाली पेंडेंट सेट भी परफेक्ट हो सकते हैं, जो न सिर्फ आपको रॉयल लुक देंगे, बल्कि इसे पहनकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं और स्टाइलिश लुक भी पा सकती हैं। ऐसे पेंडेंट आपको नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप पर आसानी से मिल सकते हैं।

व्हाइट मोती गोल्ड प्लेटेड चांदबाली पेंडेंट
अगर आप अपने वर्कप्लेस पर होने वाले किसी खास इवेंट में ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट पहनकर जा रही हैं, लेकिन एक्सेसरीज को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के लेटेस्ट व्हाइट मोती गोल्ड प्लेटेड चांदबाली पेंडेंट नेकलेस को शामिल कर अपने पूरे लुक को गॉर्जियस और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इस तरह के पेंडेंट वाले नेकलेस आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देंगे।

पिंक स्टोन मोर डिजाइन चांदबाली पेंडेंट
अगर आप अपने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ज्वेलरी नहीं सिलेक्ट कर पा रही हैं और कंफ्यूज हैं, तो अब आप इस तरह के पिंक स्टोन मोर डिजाइन चांदबाली पेंडेंट नेकलेस को शामिल कर सकती हैं। चांदबाली वाले ऐसे नेकलेस डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में यह आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। यह आपके गले की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

व्हाइट और पिंक कलर स्टोन वर्क चांदबाली पेंडेंट
अगर आप भी परफेक्ट लुक के लिए खूबसूरत एक्सेसरीज शामिल करती हैं, तो अब आप इस तरह का व्हाइट और पिंक कलर स्टोन वर्क चांदबाली पेंडेंट नेकलेस को अपने किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर पहन सकती हैं। ऐसे पेंडेंट आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल सकते हैं या आप नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Gold Pendant For Gift: एनिवर्सरी हो या बर्थडे, गिफ्ट करने के लिए बेस्ट हैं ये लाइटवेट गोल्ड पेंडेंट; देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST/Savitha Gowda/esmastore/Jagruthi Kesamneni/amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।