हम सभी ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाने के लिए क्या-कुछ नहीं करते हैं। बदलते फैशन के दौर में भी किसी भी लुक को खास बनाने के लिए ज्वेलरी का रोल अहम होता है। इसमें आपको कलर कॉम्बिनेशन का खासतौर से ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
लुक में जान डालने की बात करें तो इसके लिए पैरों में पायल को पहना जाता है। आजकल मार्केट में चौड़े पैटर्न वाली पायल काफी चलन में है। तो आइये देखते हैं चौड़े डिजाइन की पायल के डिजाइंस, जो खासकर लंबे पैरों के लिए खास हैं। साथ ही, बताएंगे इन्हें स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स-
पाकिस्तानी स्टाइल पायल
पाकिस्तानी स्टाइल पायल आजकल काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। इसमें आपको सबसे ज्यादा स्टोन वर्क देखने को मिल जाएंगे। बात अगर स्टाइलिश डिजाइन की करें तो इसमें चौड़े पैटर्न में आपको लटकन में पर्ल लगे हुए देखने को मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs 2024: बिछिया के ये नए डिजाइंस लंबे पैरों के लिए हैं खास, देखें तस्वीरें
सिल्वर पायल डिजाइन
सबसे ज्यादा आपको मार्केट में चांदी की पायल ही देखने को मिल जाएंगी। बात अगर डिजाइन की करें तो इसमें चौड़े डिजाइन में आप घुंघरू वाले डिजाइन को चुन सकती हैं। सिल्वर की पायल पहनना बेहद शुभ माना जाता है। इसमें आप चाहें तो मैरून और ग्रीन कलर भी करवा सकते हैं।
स्टोन पायल डिजाइन
फैंसी और मॉडर्न डिजाइन की पायल पहनना चाहती हैं तो आपके लिए इस तरह की कई तरह के स्टोन में आपको अलग-अलग साइज देखने को मिल जाएंगे। स्टोन में आपको काफी तरह के कलर्स देखने को मिल जाएंगे। आप चाहें तो इसमें बड़े साइज के स्टोंस भी लगवा सकती हैं।
कलरफुल पायल डिजाइन
कलरफुल डिजाइन देखने में काफी फैंसी लुक देने का काम करता है। इसमें आपको डोली डिजाइन सबसे ज्यादा देखने को मिल जाएंगे। इस तरह की पायल खासकर दुल्हने पहनना काफी ज्यादा पसंद करती हैं। वहीं इसमें सबसे रेड और ग्रीन कलर के साथ में गोल्डन कलर के वर्क वाले डिजाइन की पायल आसानी से मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें:Payal Designs: पैरों की शोभा बढ़ाएंगे पायल के ये नए डिजाइंस, देखें तस्वीरें
अगर आपको पायल की डिजाइंस पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: payal designs, artificial jewellery
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों