Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

₹150 के अंदर खरीदें ये 5 काजल, आंखें दिखेंगी खूबसूरत

₹150 से कम कीमत में उपलब्ध 5 बेहतरीन काजल ब्रांड्स आपकी पहली पसंद बन सकते हैं, जो आंखों की खूबसूरती बढ़ाते हैं।जानते हैं इनके बारे में...
Updated:- 2026-08-18, 12:10 IST
branded kajal

खूबसूरत आंखें हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। मेकअप की बात करें तो काजल एक ऐसी चीज है, जो बिना ज्यादा मेहनत के आपके पूरे लुक को पलभर में बदल सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए एक बजट-फ्रेंडली और टिकाऊ काजल की तलाश में हैं, तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। मार्केट में ऐसे कई बेहतरीन ब्रांड्स हैं जो ₹150 के आसपास की किफायती कीमत में हाई-क्वालिटी काजल ऑफर करते हैं। जानते हैं इनके बारे में...

प्रोडक्ट, कीमत और शॉपिंग प्लेटफॉर्म की टेबल

यदि आप ब्रांड्स की कीमत और प्लेटफॉर्म के बारे में जानना चाहती हैं तो यहां दी गई टेबल आपके काम आ सकती है- 

ब्रांड और काजल का नाम कीमत प्लेटफॉर्म
नायका मैजिक स्मजप्रूफ काजल ₹139 Nykaa
मार्स कोल ऑफ फेम काजल ₹149 MARS Cosmetics
मेबेलिन न्यू यॉर्क मैट फिनिश ₹129 Amazon
स्विस ब्यूटी यू एंड आई काजल ₹151 flipkart
प्लम डीप ब्लैक ट्विस्टर काजल ₹123 Plum Goodness

2 - 2026-08-18T110737.420

1. नायका मैजिक स्मजप्रूफ काजल (Nykaa Magic Smudgeproof Kajal)

नायका का स्मजप्रूफ काजल राउंड फेस पर बेहद अच्छा लगता है- 

  • शानदार रंगत और डार्क फिनिश: यह काजल बेहद गहरा काला रंग देता है जो एक ही स्ट्रोक में आंखों पर परफेक्ट शेप बना देता है।
  • लॉन्ग लास्टि: इसका स्मज-प्रूफ फॉर्मूला पूरे दिन बिना फैले आंखों पर टिका रहता है, जिससे आपको बार-बार टच-अप की जरूरत नहीं पड़ती।

3 (81)

2. मार्स कोल ऑफ फेम (MARS Kohl of Fame Kajal)

अगर आप डिफ्रेंट ब्रांड ट्राई करना चाहती हैं तो मार्स आपके बेहद काम आ सकते हैं-

  • वाटरप्रूफ प्रोटेक्शन: अगर आपकी आंखों से पानी आता है या आपको पसीना ज्यादा आता है, तो मार्स का यह काजल बेस्ट चॉइस है।
  • आसान एप्लीकेशन: इसका स्मूथ टेक्सचर पलकों पर आसानी से ग्लाइड होता है और आंखों को एक बोल्ड और डिफाइंड लुक प्रदान करता है।

1 - 2026-08-18T110730.673

3. मेबेलिन न्यू यॉर्क मैट काजल (Maybelline New York Matte Finish Kajal)

मेबेलिन का यह काजल ऑफिस जाने वालों की पहली पसंद बन सकता है-

  • परफेक्ट मैट लुक: डेली रूटीन के लिए मेबेलिन का यह काजल सबसे पसंदीदा ऑप्शंस में से एक है जो आंखों को एक नेचुरल और मैट फिनिश देता है।
  • पॉकेट फ्रेंडली चॉइस: बहुत ही कम कीमत में यह ब्रांड आपको हाई-एंड ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसा एक्सपीरियंस और डार्क पिगमेंटेशन देता है।

4 (8)

4. स्विस ब्यूटी यू एंड आई काजल (Swiss Beauty You & Eye Kajal)

कमजोर त्वचा वाली आंखों के लिए यह काजल एक अच्छी च्वॉइस हो सकती है- 

  • त्वचा के लिए सुरक्षित: डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड होने के कारण यह आंखों की नाजुक त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता।
  • स्मज-फ्री फॉर्मूला: यह काजल लगाने के बाद तुरंत सूख जाता है और आंखों के चारों ओर फैलकर डार्क सर्कल्स जैसा लुक नहीं बनने देता।

यह भी पढ़ें- डार्क लिपस्टिक बार-बार फैलती है? अपनाएं ये 4 आसान ट्रिक्स, घंटों रहेगी परफेक्ट

5 (5)

5. प्लम डीप ब्लैक ट्विस्टर काजल (Plum Deep Black Twister Kajal Pencil)

प्लम का डीप ब्लैक ट्विस्टर काजल आपके लिए एक अच्छी च्वॉइस हो सकती है-  

  • सॉफ्ट और सेफ इंग्रीडिएंट्स: प्लम का यह काजल 100% वेगन और हानिकारक केमिकल्स से दूर है, जो सेंसिटिव आंखों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
  • क्रीमी टेक्सचर: इसका ट्विस्ट-अप डिजाइन और क्रीमी फॉर्मूला आंखों पर बिना किसी खिंचाव के आसानी से लग जाता है।

निष्कर्ष

अपनी आंखों की सुंदरता को निखारने के लिए हमेशा महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। ₹150 से कम के बजट में भी आपको स्मज-प्रूफ, लॉन्ग-लास्टिंग और वाटरप्रूफ क्वालिटी वाले काजल आसानी से मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें- ₹500 से कम में मिलेंगी ये 7 Liquid Lipsticks, बजट में पाएं ये खूबसूरत शेड्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।