श्रद्धा कपूर ने कर ली हैं सोनम कपूर की हल्दी की रस्म की तैयारियां

सोनम कपूर की शादी को लेकर बी-टॉउन में कई चर्चा चल रही हैं ऐसे में श्रद्धा कपूर के इंस्टा की एक फोटो ने यह बता दिया कि जल्द ही सोनम की शादी होने जा रही है जिसकी तैयारियां बॉलीवुड के स्टार्स ने शुरू कर दी है।
Updated:- 2018-04-25, 12:26 IST
sonam  kapoor wedding shraddha kapoor

सोनम कपूर की शादी को लेकर बी-टॉउन में कई चर्चा चल रही हैं ऐसे में श्रद्धा कपूर के इंस्टा की एक फोटो ने यह बता दिया कि जल्द ही सोनम की शादी होने जा रही है जिसकी तैयारियां बॉलीवुड के स्टार्स ने शुरू कर दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि सोनम कपूर 7 या फिर 8 मई को अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर कर दी कि लोग सोनम कपूर को शादी की बधाई देने लगे। 

श्रद्धा कपूर ने पीले कलर के लहंगे के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, “इस साल की सबसे बड़ी हल्दी सेरेमनी के लिए तैयार हो रही हूं।“ जिसके बाद फैन्स श्रद्धा के द्वारा शेयर की गई फोटो को सोनम कपूर की शादी से जोड़ने लगे और पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार लगा दी। कुछ फैंस इस फोटो को देखकर यह भी मान रहे हैं कि कहीं श्रद्धा कपूर अपनी शादी की बात तो नहीं कर रही हैं। 

sonam  kapoor wedding shraddha kapoor inside
 

Image Courtesy: Instagram/@shraddhakapoor

सोनम कपूर की शादियां की तैयारियां हुईं शुरू 

अभी तक केवल सोनम कपूर की शादी की डेट को लेकर बात चल रही थी लेकिन अब उनकी शादी से जुड़ी रस्मों की बात हो रही है। श्रद्धा कपूर सोनम कपूर की हल्दी की रस्म में पीले कलर का लहेंगा पहनने वाली हैं फिलहाल सोनम कपूर की इंस्टाग्राम की फोटो देख तो यही लग रहा है। श्रद्धा कपूर की इंस्टा की फोटो पर जिसमें श्रद्धा ब्लैक कलर के टॉप में लहंगे को पकड़े हुए नजर आ रही हैं और इसके साथ ही उनके चेहरे पर मुस्कान भी है। एक फैन ने लिखा है, सोनम कपूर की हल्दी में जा रही हैं क्या? वहीं एक और फैन ने लिखा है, शायद सोनम कपूर की शादी के लिए तैयारी कर रही हैं आप। इस फोटो पर कई फैंस सोनम कपूर को शादी की बधाई भी दे रहे हैं। 

Read more: शादी से पहले सोनम कपूर का डी-ग्लैम लुक बार-बार क्यूं आ रहा है नज़र?

sonam  kapoor wedding shraddha kapoor inside

Image Courtesy: HerZindagi

श्रद्धा कपूर के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो को महज कुछ ही घंटों में 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए थे और इसके साथ ही कमेंट्स की संख्या हजारों में है। 

पिछले कुछ समय से सोनम कपूर शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर डेस्टिनेशन वेडिंग के प्लान को कैंसिल कर अब मुंबई में ही शादी करेंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि सोनम आनंद आहूजा के साथ ब्रांदा स्थित मौसी कविता सिंह की हैरिटेज हवेली में सात फेरे लेंगी। इसके अलावा मेंहदी का फंक्शन सोनम कपूर के बांद्रा कुरला स्थित लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट में होगा जबकि संगीत का फंक्शन सोनम कपूर की दोस्त संयुक्ता नायर के होटल लीला में आयोजित किया जाएगा। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।