शाहरुख खान की बेटी सुहाना अपनी मम्मी गौरी का स्टाइल करती हैं फोलो

शाहरुख खान की बेटी सुहाना हो या फिर ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या सभी अपनी मम्मी के स्टाइल को फोलो करना पसंद करती हैं। सुहाना खान जब से अठारह साल की हुई है तब से वो अपनी मम्मी की तरह अपने कपड़े स्टाइल करती नज़र आ रही हैं। 
Updated:- 2018-07-11, 18:58 IST
gauri khan suhana style fashion main

शाहरुख खान की बेटी सुहाना हो या फिर ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या सभी अपनी मम्मी के स्टाइल को फोलो करना पसंद करती हैं। सुहाना खान जब से अठारह साल की हुई है तब से वो अपनी मम्मी की तरह अपने कपड़े स्टाइल करती नज़र आ रही हैं। 

सुहाना खान अपनी मम्मी गौरी खान के कुर्ते भी पहनती हैं। जिस तरह से गौरी को साड़ी पहनना पसंद है उसी तरह से सुहाना भी साड़ी पहनना पसंद करती हैं। बॉलीवुड की ये मां और बेटी की जोड़ी कितनी स्टाइलिश है आप खुद ही देख लीजिए 

बॉलीवुड मां-बेटी फैशन गौरी खान और सुहाना 

suhana gauri khan saree

गौरी खान की बेटी सुहाना अपनी मम्मी की तरह स्टाइल करती हैं। सुहाना को अपनी मम्मी जैसी साड़ी पहनना पसंद है। गौरी खान को सुहाना बचपन से फोलो कर रही हैं। साड़ी का पल्ला पकड़ने का स्टाइल अगर आप नोटिस करें तो सुहाना और गौरी का एक जैसा ही है। सुहाना वैसे अपनी मम्मी से स्टाइल टिप्स भी लेती हैं। 

bollywood mother daughter suhana gauri khan

गौरी खान का ये गोल्डन आउटफिट वाला रैम्पवॉक तो आपको याद ही होगा। मम्मी की तरह सुहाना खान भी गोल्डन ड्रेस ही पहनना पसंद करती हैं। स्टाइल की बात करें तो सुहाना में उनकी मम्मी की झलक साफ नज़र आती है। 

gauri khan black dress suhana

ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में अगर आप सुहाना और उनकी मम्मी गौरी खान को देखें को उनका बैठने का स्टाइल भी एक जैसा ही है। सुहाना शॉर्ट ड्रेस में अपनी मम्मी की तरह की काफी कम्फर्टेबल महसूस करती हैं। 

suhana gauri jeans tshirt

सुहाना को भी भी रिब्बड जींस पैंट पहनने का शौक है। गौरी खान की तरह व्हाइट टीशर्ट और रिब्बड जींस पहने सुहाना खान की जब ये तस्वीर सामने आयी थी तो सब उन्हें उनकी मम्मी की तरह स्टाइलिश ही बता रहे थे। 

suhana gauri khan same kurta

सुहाना को जब मौका मिलता है तब वो अपनी मम्मी के कपड़े भी पहनती हैं। सुहाना जिस कुर्ते में नज़र आ रही हैं वो उनकी मम्मी गौरी खान का ही है। हर बेटी की तरह सुहाना भी अब अपनी मम्मी के कपड़ो में दिखती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।