Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

बंगले से भी कीमती है बॉलीवुड हीरोइंस की शादी का लहंगा, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप

बॉलीवुड की हिरोइंस के लहंगे की कीमत जानकर चौक जाएंगी आप क्योंकि जितनी उनके लहंगे की कीमत है उतने में एक फ्लैट लिया जा सकता है।
Updated:- 2018-11-27, 19:36 IST
bollywood divas  expensive bridal lehenga

बॉलीवुड की हिरोइंस के लहंगे की कीमत जानकर चौक जाएंगी आप क्योंकि जितनी उनके लहंगे की कीमत है उतने में एक फ्लैट लिया जा सकता है। साल 2018 बॉलिवुड की फिल्मों से ज्यादा बॉलिवुड सिलेब्स की शादियों के लिए जाना जाएगा। साल 2017 के अंत में अनुष्का शर्मा ने शादी की और साल 2018 की शुरुआत से बॉलीवुड स्टार्स शादी कर रहे हैं। पहले सोनम कपूर, नेहा धूपिया और अब दीपिका पादुकोण। इसके बाद अभी प्रियंका चोपड़ा की शादी बाकी है। 2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के साथ सात फेरे लेंगी। 

साल 2018 में बॉलीवुड स्टार्स की शादी से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चीज सुर्खियों में छाई रहीं और सबसे ज्यादा जो पॉपुलर रही वो था बॉलीवुड हीरोइंस की शादी का लहंगा। तो चलिए जानते हैं कि कितना कीमती है बॉलीवुड हीरोइंस की शादी का लहंगा। 

अनुष्का की शादी का लहंगा 

bollywood divas  expensive bridal

साल 2017 में दिसंबर में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ शादी की। यहां आपको बता दें कि दीपिका और अनुष्का की शादी में काफी कुछ कॉमन था। एक तरफ जहां दोनों ने इटली में शादी की वहीं दोनों का ब्राइडल लहंगा भी एक ही डिजाइनर ने तैयार किया था। 

डिजाइनर सब्यसाची ने अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण का लहंगा डिजाइन किया था। अनुष्का के पिंक कलर के फ्लोरल ब्राइडल लहंगे की कीमत 30 लाख रुपये है। 

Read more: दीपिका पादुकोण ने अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर की ब्राइडल ज्वेलरी और मेहंदी को किया कॉपी!

दीपिका की शादी का लहंगा 

bollywood divas  expensive bridal

दीपिका अपनी शादी के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत दुल्हन लगीं। मीडिया सूत्रों के अनुसार, सब्यसाची के डिजाइन किए हुए दीपिका के लहंगे की कीमत 8.95 लाख रुपये है। दीपिका की सगाई की अंगूठी करीब 2 करोड़ रुपये की है और मगंलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपये की है। 

सोनम की शादी का लहंगा 

bollywood divas  expensive bridal

सोनम कपूर की शादी का लहंगा डिजाइनर अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था। मई 2018 में आनंद आहूजा के साथ मुंबई में शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर अपने शादी के लहंगे में बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी। सोनम के लाल रंग के लहंगे पर गोल्डन कलर से खूबसूरत वर्क किया हुआ है और इस लहंगे की कीमत 70 से 90 लाख रुपये के बीच है। मतलब सोनम कपूर के लहंगे की कीमत में एक घर आराम से लिया जा सकता है। 

Read more: बाजीराव की हुईं मस्तानी, दीपिका के लिए अब सोनम होंगी उनकी ननद 

ऐश्वर्या की शादी का लहंगा 

bollywood divas  expensive bridal

ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को भले ही 10 साल हो चुके हों लेकिन उनके ब्राइडल लहंगे के चर्चें दीपिका, अनुष्का और सोनम के लहंगे के साथ किए जाते हैं। ऐश्वर्या ने अपनी पसंदीदा डिजाइनर नीता लूला से अपना ब्राइडल लहंगा तैयार करवाया था। ऐश्वर्या के गोल्डन कलर के ब्राइडल आउटफिट की कीमत 75 लाख रुपये है। 

शिल्पा की शादी का लहंगा 

bollywood divas  expensive bridal

बॉलिवुड की सबसे फिट ऐक्ट्रेसेज में से एक शिल्पा शेट्टी ने जब बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचायी तो अपनी शादी के लिए उन्होंने मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी को चुना जिन्होंने उनकी शादी के सभी कपड़े डिजाइन किए थे। शिल्पा ने अपनी शादी पर रेड कलर की साड़ी पहनी थी और इस साड़ी की कीमत 50 लाख रुपये थी। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।